रैपर हनी सिंह के आयोजन को लेकर मुंबई साइबर सेल ने किया कारण बताओ नोटिस जारी

khabar pradhan

संवाददाता

22 February 2025

अपडेटेड: 10:25 AM 0ndGMT+0530

रैपर हनी सिंह के आयोजन को लेकर मुंबई साइबर सेल ने किया कारण बताओ नोटिस जारी

महाराष्ट्र में लगने वाले कॉन्सर्ट पर लगी रोक, कारण बताओ नोटिस जारी कर माँगा जबाब

दरअसल, हनी सिंह के होने वाले कॉन्सर्ट से पहले बिना नाम टिकट बेचने की खबर सामने आयी है जिसको लेकर मुंबई साइबर ने सख्ती दिखाई है। साथ ही टिकट एजेंसी को कारण बताओ नोटिस भी भेजा है।

साइबर सेल ने क्यों दिखाई सख्ती
टिकट की कालाबाजारी को लेकर मुंबई साइबर सेल ने टिकट एंजेसियों को आगाह किया था कि हाल ही में गायक हनी सिंह के आगामी कान्सर्ट को लेकर जौमैटे टिकटिंग प्लेटफॉर्म ने फिर से बिना नाम लिखे टिकट बेचे गए है जिस कारण मुंबई साइबर सेल के प्रमुख यशस्वी जायसवाल ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा और उसका जवाब मांगा है।

इससे पहले भी हुए है ऐसे हादसे
इससे पहले भी ‘कोल्डप्ले बैंड’ के भारत दौरे के दौरान कॉन्सर्ट के लिए टिकटों की कालाबाजारी की घटना सामने आई थी। जिसमे बिना नाम लिखे टिकट बेचने के कारण लोगों ने थोक में टिकटों को खरीदकर उसे दोबारा ज्यादा पैसों में बेचा था। इस विवाद को लेकर मुंबई साइबर सेल ने सख्ती दिखाई थी। साथ ही टिकटिंग प्लेटफॉर्म बुक माइशो और जौमैटो को बड़े इवेंट्स में टिकट पर खरीददार का नाम प्रिंट करके बेचने की हिदायत दी थी।

गायक हनी सिंह ‘मिलिनेयर इंडिया टूर’ आयोजित कर रहे हैं। जिसके दो कॉन्सर्ट महाराष्ट्र राज्य में आयोजित होने वाले हैं। जिसमे से पहला कॉन्सर्ट 22 फरवरी को मुंबई मेंबी आयोजित होगा तो वहीं दूसरा कान्सर्ट पुणे में 14 मार्च को आयोजित होने वाला है।

टिप्पणियां (0)