लाखों किसानों को मिलेगा फसल मुआवजा:
संवाददाता
29 January 2026
अपडेटेड: 5:51 PM 0thGMT+0530
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को पहुंचा नुकसान:
मध्य प्रदेश में अचानक मौसम बिगड़ने से किसाने की मुश्किलें कई गुना बढ़ गई है । तेज बारिश ,आंधी और ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
चना गेहूं और मक्का की फसले अभी शुरुआती अवस्था में है ।ऐसे में बार-बार मौसम के बदलने से फसलों को नुकसान हो रहा है। कई गांव में खेतों में पानी भर गया है और फसले नष्ट हो रही हैं । कई खेतों में बिजली के खंबे भी टूट कर गिरे हैं।
जिससे किसानों को आने-जाने में और सिंचाई में परेशानी हो रही है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निर्देश जारी किए हैं कि ओलावृष्टि के कारण किसानों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
किसाने की फसल के नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वे प्रारंभ कर दिया गया है इस संबंध में सभी तहसीलदार ,पटवारी को गांव गांव जाकर फसलों के नुकसान का सर्वे निर्देश जारी किए गए हैं।
असमय हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान पर राजस्व मंत्री करण वर्मा ने बताया कि सभी जिलों के कलेक्टरों को स्थिति के आकलन के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं और 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार ने आरबीसी 4 के तहत राशि का प्रावधान किया है।
50% से ज्यादा नुकसान पर ₹32000 प्रति हेक्टेयर।
50% से कम नुकसान होने पर 16000 रुपए प्रति हेक्टेयर और 25 से 33% तक नुकसान पर 9500 प्रति हेक्टेयर राहत राशि दी जाएगी।
किसान फसलों के नुकसान के आकलन और सरकारी राहत के प्रतीक्षा कर रहे हैं।