लालू प्रसाद यादव के साले सुभाष यादव का मिला समर्थन तेज प्रताप यादव को !
संवाददाता
27 May 2025
अपडेटेड: 2:32 PM 0thGMT+0530
लालू प्रसाद यादव के साले सुभाष यादव का मिला समर्थन तेज प्रताप यादव को!
तेज प्रताप यादव को मिला अपने मामा का समर्थन!
तेजस्वी ही चाहते थे कि तेज प्रताप साइड हो जाएं…’, मामा सुभाष यादव ने किया भांजे का समर्थन!
सुभाष यादव ने जोर देकर कहा कि अगर तेज प्रताप सही हैं तो उन्हें बिना डर के सामने आकर अपनी बात रखनी चाहिए और जनता और मीडिया के सामने अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर तेज प्रताप सही हैं, तो वह उनका पूरा समर्थन देंगे, और ये कि तेजस्वी चाहते ही थे कि तेज प्रताप साइड हो जाएं ।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव के परिवार में तेज प्रताप यादव और उनकी प्रेम कहानी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है
. तेज प्रताप अपने रिलेशनशिप का ऐलान करने के बाद अब तक मीडिया या सोशल मीडिया पर किसी तरह का बयान नहीं दिया. इस बीच उनके मामा सुभाष यादव का कहना है कि तेज प्रताप को सामने आना होगा और अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी. साथ देने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर सही बात होगी, तो हम जरूर उनका साथ देंगे उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी गंभीर आरोप लगाए ।
सुभाष यादव, लालू यादव के साले हैं और उनका कहना है कि तेज प्रताप को लेकर जो विवाद चल रहा है, उसमें सबसे पहले तेज प्रताप को ही अपने पक्ष को साफ करना चाहिए- चाहे शादी की बात हो या अन्य मुद्दे हों । उन्होंने जोर दिया कि अगर तेज प्रताप सही हैं तो उन्हें बिना डर के सामने आकर अपनी बात रखनी चाहिए और जनता और मीडिया के सामने अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।
सुभाष यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ही चाहते थे कि तेज प्रताप पूरी तरह से साइड हो जाए ताकि लालू जी का सबकुछ हमको मिल जाए ।
लालू जी ने तेजप्रताप के साथ इंसाफ नहीं किया’,
सुभाष यादव ने कहा- वे अपने भांजे के साथ खड़े हैं —
मुश्किल दौरे से गुजर रहे तेजप्रताप यादव को मामा का साथ मिला है. सुभाष यादव ने कहा, ‘लालू जी ने न्याय नहीं किया’ ।
पटना: लालू परिवार में इन दोनों बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. एक लड़की के साथ बड़े बेटेतेजप्रताप यादवकी तस्वीर वायरल होने के बाद आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने उनको पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया है. तेजप्रताप ने जहां निष्कासन के बाद चुप्पी साध ली है, वहीं अब उनके छोटे मामा और पूर्व सांसद सुभाष यादव ने इस कार्रवाई के लिए लालू को निशाने पर लिया है।
भांजे के समर्थन में आए छोटे मामा:
राबड़ी देवी के भाई और लालू यादव के साले सुभाष यादव ने तेजप्रताप यादव के पक्ष में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि तेजप्रताप साथ अन्याय हुआ है. वह अपने भांजे के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि उनके जीजा (लालू) को निष्कासन का फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए था ।
तेजप्रताप को सामने आना चाहिए:
बातचीत के दौरान सुभाष यादव ने कहा कि अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है । तेज प्रताप यादव को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए ।तस्वीर के बारे में जो कुछ भी है, उन्हें साफ-साफ बता देना चाहिए ।उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से तेजप्रताप के साथ हैं, वह उनका हर संभव मदद के लिए तैयार हैं ।
‘अलग पार्टी बनाने की जरूरत नहीं’:
सुभाष यादव ने कहा कि लालू यादव ने अपने पुत्र के प्रति अच्छा व्यवहार नहीं किया है, उनके साथ परिवार ने अन्याय किया है और यह फैसला पूरे तौर पर जल्दबाजी में लिया गया है ।
उन्होंने भांजे को सलाह देते हुए कहा कि तेज प्रताप यादव को बुद्धि से काम लेना चाहिए और अलग पार्टी बनाने की कोई जरूरत नहीं है । अलग पार्टी बनाने से नुकसान होगा ।
“तेजप्रताप के खिलाफ जो फैसला लिया गया है, वह गलत है । लालू जी को पहले तेजप्रताप से बात करना चाहिए. मैं अपने भांजे के साथ खड़ा हूं. अगर तेजप्रताप को राजनीति करना है तो सामने आकर सच्चाई बताना चाहिए. जहां तक अलग पार्टी बनाने का सवाल है तो नई पार्टी नहीं बनाना चाहिए” ।