*लॉरेंस गैंग के नाम पर व्यापारी से 10 करोड़ की रंगदारी मांगी*
संवाददाता
12 February 2026
अपडेटेड: 1:56 PM 0thGMT+0530
शहर में एक व्यापारी से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। खुद को “लॉरेंस बिश्नोई गैंग” का सदस्य बताने वाले व्यक्ति ने व्यापारी अंकित अग्रवाल को व्हाट्सएप संदेश भेजकर रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपना नाम हरि बालसर बताया है। व्हाट्सएप संदेश में कहा गया कि जिसे भी फोन किया जाता है, वह पैसे देकर ही मानता है, इसलिए गलतफहमी में न रहें।
संदेश में यह भी लिखा गया कि “10 करोड़ दे दो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा।” इस धमकी के बाद शहर में हड़कंप मच गया। डरे हुए व्यापारी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस अधिकारियों ने संबंधित मोबाइल नंबरों की ट्रेसिंग कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास शुरू कर दिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने व्यापारी की सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
एसपी अशोकनगर ने कहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और यदि किसी अन्य व्यक्ति को भी इस प्रकार की धमकी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।