शख्स ने अपनी पत्नी पर शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप

कुटाई देख छूट जाएंगे पसीने

एमपी के पन्ना में लोकेश मांझी ने अपनी पत्नी पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वही उन्होंने पुलिस को सबूत के रूप में वीडियो फुटेज सौंपा है। लोकेश की पत्नी और ससुराल वाले उनसे पैसों और सोने-चांदी की मांग कर रही हैं। पत्नी की धमकियों से परेशान होकर लोकेश ने पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है।

एमपी के पन्ना जिले में एक शख्स ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। शख्स का नाम लोकेश मांझी है। वह रेलवे में लोको पायलट है। वही लोकेश ने अपनी पत्नी पर मारपीट करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उसने पुलिस को सबूत के तौर पर हिडन कैमरे में रिकॉर्ड किए गए वीडियो भी दिए हैं। लोकेश का मानना है कि उसकी पत्नी और ससुराल वाले उससे पैसों और सोने-चांदी की मांग करते हैं। साथ ही, उसे अपने माता-पिता और दोस्तों से भी मिलने नहीं देती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लोकेश मांझी रेलवे विभाग में लोको पायलट के पद पर काम करते हैं। उनकी उम्र 30 वर्ष है। उन्होंने जून 2023 में हर्षिता रैकवार से शादी की थी। लोकेश पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील के रहने वाले हैं और फिलहाल वे सतना में रहते हैं। लोकेश का कहना है कि उन्होंने एक गरीब घर की लड़की से शादी करने का फैसला किया था। उन्होंने शादी में कोई दहेज भी नहीं लिया था। लड़की के पिता पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं। शादी के बाद से ही उनकी पत्नी उन्हें उनके माता-पिता से बात नहीं करने देती है। साथ ही, उनके घर में किसी को आने भी नहीं देती है।

लोकेश ने कह कि उनकी पत्नी उन्हें दोस्तों से भी नहीं मिलने देती है। वह घर के काम में भी मदद नहीं करती है। लोकेश ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी पत्नी उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करती रहती है। इसी वजह से उन्होंने घर में कैमरा लगा दिया था। कैमरे में मारपीट के वीडियो रिकॉर्ड हो गए हैं।

लोकेश का आरोप है कि 20 मार्च 2025 को उनकी पत्नी ने अपनी मां और भाई को सतना बुलाया था। उन सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की थी. इससे उन्हें चोटें भी आई थीं। उन्होंने इस मामले की शिकायत सतना थाने में की थी। लोकेश ने बताया कि जब उनकी पत्नी और उसके घरवालों को पुलिस में शिकायत करने की जानकारी हुई, तो उसने धमकी दी कि वह आत्महत्या कर लेगी और उनकी बेटी को भी मार देगी। साथ ही, उन्हें और उनके परिवार वालों को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा देगी।

लोकेश ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी एक बार मच्छर मारने वाली दवा भी पी चुकी है। वह बहुत डरे हुए और परेशान हैं। उन्होंने थाना अजयगढ़ में भी आवेदन पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए अब वे पुलिस अधीक्षक (SP) के पास आवेदन दे रहे हैं। वे चाहते हैं कि उन्हें न्याय मिले और उनकी पत्नी से उन्हें बचाया जाए।

पन्ना के एसपी साईं कृष्ण एस. थोटा ने कहा कि एक युवक ने अपनी पत्नी द्वारा परेशान करने की कहानी बताते हुए आवेदन दिया है। उन्होंने एक वीडियो फुटेज भी बनाया है। चूंकि घटना सतना की है, इसलिए वहां मामला दर्ज किया गया है। संबंधित थाना प्रभारी को इस बारे में बता दिया गया है। SP ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

भारत पर 25% टैरिफ को लेकर रूस ने अमेरिका को आड़े हाथों लिया: दी चेतावनी!

1 अगस्त 2025: भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद और रूस से व्यापारिक रिश्ते जारी रखने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने टेरिफ के अलावा पेनल्टी लगाने की भी चेतावनी…

Read more

झाबुआ कलेक्टर की कार को रेत माफिया के डंपर मारी टक्कर: बाल बाल बची झाबुआ कलेक्टर

29 जुलाई 2025: झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना की गाड़ी को एक रेत माफिया के डंपर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कलेक्टर बाल बाल बचीं ।करीब सुबह 10:00 बजे…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!