शरद पवार पुणे के अस्पताल में भर्ती- तबीयत बिगड़ी:
संवाददाता
10 February 2026
अपडेटेड: 1:54 PM 0thGMT+0530
पुणे
शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती किया गया:
10 फरवरी 2026
ख़बर प्रधान डेस्क
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार को तबीयत खराब होने के कारण पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें गले में संक्रमण और बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, पवार पहले बारामती में थे और वहीं उन्होंने शुरुआती उपचार कराया था। लेकिन तबीयत में पूरी तरह सुधार न होने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए पुणे लाया गया।
अस्पताल में उनकी बेटी एवं सांसद सुप्रिया सुले और दामाद सदानंद सुले भी मौजूद हैं।
हाल के दिनों में भतीजे अजित पवार के निधन के बाद शरद पवार लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहे, जिससे उनकी सेहत पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।