शराब के नशे में पति ने किया विवाद,लगा ली फांसी

khabar pradhan

संवाददाता

23 February 2026

अपडेटेड: 1:52 PM 0rdGMT+0530

भोपाल के संत नगर क्षेत्र में एक युवक ने शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है, जब पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई और मामला इतना बढ़ गया कि युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

पुलिस के अनुसार युवक विशाल अहिरवार, बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र का निवासी था और कपड़ों की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। वह नशे की हालत में घर लौटा और पत्नी से विवाद हुआ। गुस्से में उसने पत्नी के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और बाद में उसकी साड़ी से फंदा बनाकर कमरे में फांसी लगा ली।

विवाद के बाद युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर परिजनों और पड़ोसियों को शक हुआ। लोगों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।


टिप्पणियां (0)