
जबरन शादी कराने पर प्रेमी संग मायके आकर लगायी फांसी, एक ही दुप्पट्टे से लटके मिले शव
बुधवार सुबह खेत की ओर जाने वाले ग्रामीणों ने दोनों के शवों को देखा। परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी। परिजनों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
शादी के बाद पहली बार मायके आयी थी प्रेमिका:
गांव वालों ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही दुपट्टे से फांसी लगा रखी थी। दोनों बचपन से ही एक-दूसरे के नजदीक थे। शादी करना चाहते थे। लेकिन अलग-अलग जाति होने की वजह से घर वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। प्रेमी लोधी समाज का था। वहीं प्रेमिका ओबीसी थी। प्रेमिका शादी के बाद पहली बार अपने घर आई थी।
बचपन से था प्रेम प्रसंग:
परिवारजनो ने बताया कि वीरपाल और नीतू बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों साथ में खेलते थे। उसके बाद इनके बीच में प्रेम-प्रसंग कब हुआ, इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं है। वीरपाल की शादी के समय इस बात की चर्चा हुई थी। तभी हम लोगों को भी पता चला था।
वीरपाल के 2 बच्चे हैं। दोनों के घर एक ही गांव में 500 मीटर की दूरी पर है। मौत की खबर मिलते ही वीरपाल की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव वालों ने पुलिस को बताया कि वीरपाल शादी के बाद भी नीतू से मिलता रहता था। ये बात दोनों के घर वाले भी जानते थे। दोनों के परिवार वालों के बीच कई बार इस बात को लेकर विवाद भी हुआ। वीरपाल की अपनी पत्नी से भी ज्यादा नहीं बनती थी।
शादी में शामिल होने आयी थी मायके:
नीतू दो दिन पहले अपने मायके किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी। इसके बाद वो कब वीरपाल से मिली। इस बात का पता किसी पता किसी को नहीं है। उनके मिलने की बात सुबह दोनों के सुसाइड करने के बाद मिली।
एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया, दोनों के शव गांव से 200 मीटर दूर लटके मिले हैं। ग्रामीणों से पूछताछ में प्रेम-प्रसंग होने की बात सामने आई है। अभी परिवार के लोग कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और बयानों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।