शादी से इनकार करने पर अस्पताल के सामने की नर्स की हत्या:
संवाददाता
5 February 2026
अपडेटेड: 4:12 PM 0thGMT+0530
सागर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में कल बुधवार रात करीब 8:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने एक युवक ने नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी ।
23 वर्षीय नर्स दीपशिखा ड्यूटी पर तैनात थी तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
नर्स की मौके पर ही मौत हो गई । इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई। गोली मारने वाला आरोपी फरार हो गया।
उसने दीप शिखा की पीठ पर दो फायर किए और ये उसके सीने में धंस गए।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्यारा जबलपुर के कटंगी पाटन क्षेत्र का है । दीपशिखा भी इस क्षेत्र की रहने वाली है । दोनों एक दूसरे को जानते थे । शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी युवती पर शादी को लेकर दबाव बना रहा था । युवती ने शादी करने से इनकार किया । तभी युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया।
गोली मारने के बाद वह पैदल ही भाग गया । लोगों ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह जंगल की तरफ भाग गया।
घटना के समय दीपशिखा अस्पताल परिसर के बाहर चाय की दुकान तक ही पहुंची थी ,तभी युवक हमला करने फायरिंग कर दी।
एएसपी डॉ संजीव उईके, बंडा एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि ने घटना का निरीक्षण किया । जांच में पता चला कि आरोपी शादी का दबाव बना रहा बना रहा था। नर्स के शादी से इनकार करने पर उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी । आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे जा रहे हैं । पुलिस का कहना है जल्दी ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।