शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाली घटना

khabar pradhan

संवाददाता

27 March 2025

अपडेटेड: 7:40 AM 0thGMT+0530

4 बच्चो की हत्या कर खुद ने भी आत्महत्या

शाहजहांपुर में गुरुवार की सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वही इसके साथ ही यहां एक पिता ने अपने चार बच्चों की हत्या करने के बाद खुद की भी जान दे दी। यह घटना जिले के थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम मानपुर चचरी गौटिया में हुई।
यूपी के शाहजहांपुर में गुरुवार की सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने चार बच्चों की हत्या करने के बाद खुद की भी जान दे दी। यह घटना जिले के थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम मानपुर चचरी गौटिया में हुई, जहां राजीव कठेरिया नाम के शख्स ने कांड के बाद अपनी भी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
शाहजहांपुर के गांव में इस वारदात से हड़कंप मच गया है। आरोपी ने अपनी 3 लड़कियों और एक लड़के की गला रेतकर हत्या कर दी है। घटना देखकर लग रहा है कि रात में सोते वक्त उसने वारदात को अंजाम दिया था। सभी बच्चों की उम्र 12 से 5 वर्ष के बीच में थी। उसने फिर फंदे से लटककर खुद की जान भी ले ली। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी घर में झगड़े के विवाद के बाद एक दिन पहले ही मायके चली गई थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजीव के घर के बगल में रह रहे उसके पिता पृथ्वीराज ने गुरुवार की सुबह पोते को चाय पीने के लिए बुलाया। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई बाहर नहीं निकला तो उन्होंने अंदर झांककर देखा। मंजर देखकर होश उड़ गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। हल्ला सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
इस हादसे की सूचना पाकर एसपी राजेश द्विवेदी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। चारों बच्चों के गले धारदार हथियार से रेत दिए गए थे। कमरे में राजीव साड़ी के फंदे को गले में लपेटकर खुद भी कुंडे से लटका हुआ था। ऐसा बताया जा रहा है कि शख्स की मानसिक हालत बीते कुछ वक्त से ठीक नहीं चल रही थी।

टिप्पणियां (0)