शाहपुरा लेक के पास  हादसा: चालक के सीने में दर्द  उठा, बेकाबू हुई कार

khabar pradhan

संवाददाता

24 February 2026

अपडेटेड: 1:32 PM 0thGMT+0530

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह,
भोपाल के शाहपुरा लेक के पास सड़क दुर्घटना में एक कार स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गई। हादसा उस समय हुआ जब वाहन तेज गति से चल रहा था और चालक नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया l चालक पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर लौट रहा था, अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई l बताया जा रहा है कि उसके सीने में तेज दर्द उठा जिस कारण वह वहां पर नियंत्रण नहीं रख सका और कर खंभे से जा टकराई l
दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया।

राहगीरों की मदद से चालक को अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि चालक के सीने में चोट आई है और उसका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने की कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी।

टिप्पणियां (0)