शिवपुरी में नाव पलटने से दर्दनाक हादसा

khabar pradhan

संवाददाता

19 March 2025

अपडेटेड: 6:48 PM 0thGMT+0530

सात लोगो से लापता होने की आशंका

शिवपुरी में माताटीला डैम में नाव डूबने से सात लोग लापता हो गए हैं। जिस वजह से जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक पांच शव मिले हैं। लापता लोगों में तीन महिलाएं और चार बच्चे शामिल। बचाव कार्य के लिए विदिशा और मुरैना से गोताखोर बुलाए गए हैं।
शिवपुरी जिले के रजावन गांव के पास माताटीला डैम में एक नाव डूब गई। नाव में श्रद्धालु सवार थे। इस हादसे में 7 लोग लापता हो गए थे, जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश कर रही है। रेस्क्यू अभियान में अब तक पांच शव बरामद हुए हैं। लापता लोगों में तीन महिलाएं और चार बच्चे शामिल थे। बच्चों में दो लड़के और दो लड़कियां हैं।
माताटीला डैम में नाव में सवार श्रद्धालु टापू पर बने मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। वही नाव में 15 लोग सवार थे। नाव पलटने से 7 लोग डूब गए। 8 लोग तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे। लापता लोगों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम लगातार अभियान चला रही है। गहराई में तलाश करने के लिए विदिशा और मुरैना से गोताखोरों को बुलाया गया है।

शिवपुरी नाव हादसे में मिले 5 लोगों में शारदा पत्नी इमरत लोधी, लीला पत्नी रामनिवास लोधी, रामदेवी पत्नी भूरा लोधी और शिवा पुत्र भूरा लोधी, कान्हा पुत्र कप्तान लोधी की बॉडी मिल गई है।
शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने मामले को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम मौके पर है और लापता लोगों की तलाश कर रही है। वहीं विदिशा और मुरैना से गोताखोरों की टीमें भी बुलाई गई हैं। सुबह से ही रेस्क्यू अभियान चल रहा है। पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घटना पर दुख जताया है। वे जिला प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिवार वालों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। यह सहायता मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दी जाएगी।

टिप्पणियां (0)