संघ की राष्ट्रीय बैठक आज से, तीन दिन चलेगा मंथन
संवाददाता
13 March 2026
अपडेटेड: 3:37 PM 0thGMT+0530
13 मार्च 2026
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक गुरुवार से शुरू हो रही है। यह बैठक 13 से 15 मार्च तक हरियाणा के समालखा में आयोजित की जाएगी।
बैठक में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे से होगा।
संघ के अखिल भारतीय प्रमुख सुनील आंबेकर के अनुसार इस बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों और देश के समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही वर्ष भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और आगामी योजनाओं की रूपरेखा भी तय की जाएगी।
बैठक में संघ के विस्तार, सामाजिक गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श होगा।
बताया जा रहा है कि इस दौरान संत रविदास की 650वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रमों और सामाजिक समरसता के विषयों पर भी चर्चा की जाएगी, ताकि समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके।