संसद के बाहर सियासी बवाल:राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू में भिड़ंत:

khabar pradhan

संवाददाता

4 February 2026

अपडेटेड: 5:07 PM 0thGMT+0530

संसद के बाहर सियासी बवाल:राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू में भिड़ंत:



आज लोकसभा में बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस ने माहौल को गर्मा दिया।
दरअसल,कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच आज संसद परिसर में खुला टकराव देखने को मिला।
बुधवार को संसद भवन के बाहर दोनों नेताओं के बीच काफी तल्ख बहस हो गई… इस दौरान राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को “गद्दार” कह दिया।

इस बयान पर केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने भी पलटवार करते हुए राहुल गांधी को देश का दुश्मन बताया। माहौल तब और गर्म हो गया जब राहुल गांधी ने बातचीत के दौरान हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन रवनीत सिंह बिट्टू ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।

राहुल गांधी ने इस दौरान तंज कसते हुए कहा, नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त… चिंता मत करो, तुम वापस कांग्रेस में आ जाओगे।
इस पर बिट्टू ने तीखी प्रतिक्रिया दी और हाथ मिलाने से साफ इनकार कर दिया ।

कौन है रवनीत सिंह बिट्टू:
आपको बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू पहले कांग्रेस में रह चुके हैं, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली थी। इसी को लेकर राहुल गांधी ने आज उन पर निशाना साधा।

इधर संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का जोरदार प्रदर्शन भी देखने को मिला।  कांग्रेस सांसद संसद की सीढ़ियों पर PM Compromised Hain लिखे पोस्टर लेकर भारत–अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ विरोध करते नजर आए।


आठवीं विपक्षी लोकसभा सांसदों को किया निलंबित:

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चीन के कथित अतिक्रमण वाले बयान पर दूसरे दिन भी हंगामा जारी रहा।
इसके चलते सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी ।‌दोपहर 3:00 बजे कार्रवाई शुरू हुई तो सभापति कृष्ण प्रसाद तेन्नेट्टी ने राहुल को रोककर दूसरे सांसदों को बोलने के लिए कहा तो कांग्रेस सांसद वेल में आ गए।क्षकुछ कांग्रेसी सांसदों ने महासचिव की टेबल पर चढ़कर स्पीकर के आसन की ओर कागज के टुकड़े उछालें।
मंगलवार को राहुल गांधी ने भी इसी मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।  कल मंगलवार को बजट सत्र के दौरान हंगामे के चलते आठ विपक्षी लोकसभा सांसदों को निलंबित कर दिया गया था।

निलंबित सांसदों में गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, बी. मणिकम टैगोर, डॉ. प्रशांत पाडोले, चमाला किरण कुमार रेड्डी और एस. वेंकटेशन शामिल हैं।

दरअसल, सोमवार दोपहर से ही सदन में लगातार हंगामा जारी है… विवाद की शुरुआत तब हुई जब राहुल गांधी को 2020 के भारत–चीन संघर्ष पर पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे की अप्रकाशित किताब से जुड़े लेख को पढ़ने से रोक दिया गया।  अब संसद के भीतर और बाहर सियासी टकराव और तेज होता दिख रहा है।  आगे क्या होता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

टिप्पणियां (0)