सनकी बेटे ने की मां की ईट से कुचल कर हत्या: बेटा हुआ फरार:
संवाददाता
2 February 2026
अपडेटेड: 7:40 PM 0ndGMT+0530
मध्य प्रदेश के बीना के सुभाष वार्ड स्थित रैकवार मोहल्ला में कल शनिवार रात एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी।
बेटे ने मां पर ईट से वार किया जिससे मां की मौत हो गई।
इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया।श्र मृतका की पहचान गौरा बाई रैकवार 55 वर्ष के रूप में हुई है। गौरा बाई का पति प्रेम रैकवार ने बताया कि उनका बेटा राजू रैकवार शराब पीने का आदी था और आए दिन विवाद करता था ।इसी कारण वे माह से किराए के मकान में रह रहे थे। क्योंकि कुछ दिन पहले राजू के सुधारने के आश्वासन पर वे घर लौटे थे। शनिवार को प्रेम मजदूरी पर गए थे । रात करीब 11:30 बजे लौटे तो पत्नी लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। महिला को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मौके पर खून से सनी हुई ईट और घसीटने के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी राजू रैकवार को रात 12:00 के बाद गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।