‘सनातन हिंदू धर्म सभा’ भोपाल के हिंदी भवन में आयोजित –1 मार्च 2026:

khabar pradhan

संवाददाता

27 February 2026

अपडेटेड: 6:03 PM 0thGMT+0530

‘सनातन हिंदू धर्म सभा’ भोपाल के हिंदी भवन में आयोजित –1 मार्च 2026:

भोपाल: 27 फरवरी 2026:

“सनातन हिंदू धर्म सभा” 1 मार्च को आयोजित:

धर्म सुधाकर सेवा समिति के तत्वावधान में–

हिंदी भवन में गूंजेगा सनातन का स्वर:

विद्वानों के मंगल उद्बोधन से आलोकित होगी “सनातन हिंदू धर्मसभा”
भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना के संवर्धन एवं संरक्षण के उद्देश्य से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित हिंदी भवन में एक भव्य सनातन धर्म सभा का आयोजन दिनांक 01/ मार्च/ 2026 दिन रविवार दोपहर 02 बजे से समापन समय तक किया जा रहा है। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना के दृष्टिकोण से भी अत्यंत प्रेरणादायी माना जा रहा है। इस पावन अवसर पर देश के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व, विद्वान, धर्माचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता तथा नगर एवं नगर के बाहर से पधारने वाले अनेक विद्वान अपनी उपस्थिति से इस सभा को गौरवान्वित करेंगे। इस ऐतिहासिक धर्मसभा में राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख व्यक्तित्वों का सान्निध्य प्राप्त होगा, जिनमें विशेष अतिथि के रूप में भी प्रियंक कानूनगो जी जो कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के प्रतिष्ठित सदस्य हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में पधार रहे हैं- विधायक रामेश्वर शर्मा :

सभा के मुख्य अतिथि के रूप में हुजुर विधायक श्री रामेश्वर जी शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री चेतन जी भार्गव उपस्थित रहेंगे। उक्त सभा में नगर एवं नगर के बाहर से पधार रहे धर्माचार्य वैदज्ञ पौराणिक एवं राजपुरोहित आदि की मंगल ज्ञानमयी वाणी को श्रवण करने का अवसर प्राप्त होगा । आयोजक योगेन्द्र शास्त्री ने कहां कि सनातन धर्म सभा का मूल उद्देश्य भारतीय संस्कृति के मूल सिद्धांतों—धर्म, सत्य, करुणा, सेवा और राष्ट्रभक्ति—का प्रचार-प्रसार करना है। वर्तमान समय में जब भौतिकवाद और आधुनिकता के प्रभाव से युवा पीढ़ी अपनी परंपराओं से दूर होती जा रही है, तब इस प्रकार की धर्मसभाएं समाज को उसकी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। आयोजक आचार्य पंडित योगेन्द्र शास्त्री जी ने बताया कि यह धर्मसभा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को पुनः जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है।


संपर्क सूत्र –8839894143
आयोजक अचार्य पंडित योगेंद्र शास्त्री

टिप्पणियां (0)