सपा सांसद के घर के सामने हंगामे से सपाइयों में भड़की हिंसा

khabar pradhan

संवाददाता

27 March 2025

अपडेटेड: 12:01 PM 0thGMT+0530

लखनऊ में प्रदर्शन कर सरकार के छुड़ाए छक्के

लखनऊ। लखनऊ में सपाइयों ने अटल चौक पर प्रदर्शन करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर के सामने हंगामे से सपाइयों में आक्रोश भी दिखा। उन्होंने सरकार पर दलित अत्याचार का आरोप लगाया।

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने अटल चौक पर प्रदर्शन भी किया। आगरा में सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर के सामने प्रदर्शन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखाई दिया है। सुबह छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ता एकत्र भी हुए।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। दलितों का अपमान करने का आरोप भी लगाया। प्रदर्शन देख मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया। इसके बाद धरना प्रदर्शन के लिए ईको गार्डन भेज दिया।

टिप्पणियां (0)