सरकारी मेडिकल कॉलेज में 470 पदों पर सीधी भर्ती
संवाददाता
16 April 2025
अपडेटेड: 2:02 PM 0thGMT+0530

सरकारी मेडिकल कॉलेज में 470 पदों पर सीधी भर्ती
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मध्य प्रदेश के 6 सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्राध्यापक, सह प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापक के 470 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन पत्र मांगे हैं ।
मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती की जानकारी के लिए संबंधित मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर जा सकते हैं ।
जानकारी कहां से प्राप्त करें :
संबंधित मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट :
1..प्रत्येक मेडिकल कॉलेज की अपनी वेबसाइट पर भर्ती के लिए विज्ञापन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पोस्ट होती हैं ।
2..स्वास्थ्य विभाग की जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर भी भर्ती संबंधी जानकारी उपलब्ध हो सकती है।
3.. कुछ जिला वेबसाइट भी अपने क्षेत्र में स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती की जानकारी प्रकाशित करती है ।
आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई 2025 शाम 5:00 बजे तक तय की गई है ।यह नियुक्तियां सतना, सिवनी ,नीमच मंदसौर ,सिंगरौली और श्योपुर के मेडिकल कॉलेज में होंगीं।
भर्ती में प्राध्यापक के 90
सह प्राध्यापक के 179
सहायक अध्यापक के 201 पद शामिल है ।
चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। प्राध्यापक पद के लिए वेतनमान 1,44,200 रूपए से 2,18,2001 रूपये तक तय किया गया है।