सरकारी स्कूल के खुले हुए चेंबर में मासूम के गिरने से हुई मौत:

khabar pradhan

संवाददाता

13 January 2026

अपडेटेड: 4:56 PM 0thGMT+0530


मुरैना के सरकारी स्कूल के शौचालय के खुले हुए चेंबर में एक मासूम के गिरने से मौत हो गई।
यह घटना ग्राम मल्हन का पूरा बीलपुर में सोमवार दोपहर सरकारी स्कूल परिसर में शौचालय के खुले चैंबर में गिरने से हुई।
जिसमें एक 18 माह के बच्चा गिर गया और उसकी मौत हो गई।
सोमवार दोपहर करीब 3 बजे सत्य राम निषाद का पुत्र अनुराग निषाद जो 18 माह का था ,घर के पास स्थित सरकारी स्कूल में खेल रहा था। इसी दौरान स्कूल परिसर में बने शौचालय के खुले चैंबर में वह पहुंच गया। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने आसपास खोजा। शौचालय के चेंबर के पास पहुंचने पर बच्चे का शव दिखाई दिया। परिजन तुरंत उसे चैंबर से बाहर निकाले और इलाज के लिए अंबा के अस्पताल ले गए । जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

टिप्पणियां (0)