सर्द हवा और कोहरे का कहर:कंपकंपाने वाली ठंड से बढ़ी गलन:
संवाददाता
5 January 2026
अपडेटेड: 5:27 PM 0thGMT+0530
जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त शीतलहर का कहर जारी:
राजधानी भोपाल शहर में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो चुका है। सुबह से ही इस सीजन में घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता केवल 50 मीटर तक रही। सर्द हवा ने ठंड और बढ़ा दी और कोल्ड डे जैसे हालात रहे । दिन का तापमान सीजन में पहली बार 20 डिग्री से भी कम रहा।उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के बाद सर्द हवा के कारण लोगों को तेज सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर 12:00 बजे तक भी विजिबिलिटी सिर्फ 500 मीटर तक की रही।
मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार उत्तर भारत से ठंडी हवा जमीन की सतह पर फंस गई है ,हवा की रफ्तार कम है और नमी अधिक रहने से कोहरा ज्यादा देर तक बना रहा।
कोल्ड डे जैसे हालात:
मौसम वैज्ञानिक एच एस पांडे के अनुसार जब दिन का तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री कम और रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला जाए ,तो उसे कोल्ड डे माना जा सकता है। भोपाल में ऐसा ही मानदंड पूरा होता हुआ दिख रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक सुबह के समय घना कोहरा बने रहने की संभावना है। और रात के तापमान में मामूली गिरावट और दिन का पारा चढ़ सकता है।
इस दौरान 16 घंटे तक घना कोहरा, 18.5 डिग्री दिन का तापमान और 100 मीटर तक ही विजिबिलिटी रही।
स्कूल का समय बदला:
राजधानी भोपाल में भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
अब 9:30 बजे के बाद ही स्कूल शुरू होगा। कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए 9:30 बजे से पहले स्कूल न खोलने की हिदायत दी गई है । यह आदेश सभी प्राइवेट, सीबीएसई ,आईसीएसई स्कूलों में प्रभावित कर दिया गया है।
सबसे कम तापमान वाले जिले:
राजगढ़ में 5 डिग्री सेल्सियस सबसे कम तापमान वाले जिले के रूप में दर्ज किया गया । दतिया में 5.1, मंदसौर ग्वालियर पचमढ़ी में 6.4, शिवपुरी में 7 ,पृथ्वीपुर और रतलाम में 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अति घना कोहरा और सर्दी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । इसके अलावा ग्वालियर ,सतना ,पन्ना में घने कोहरे की संभावना जताई गई है। भिंड, मुरैना ,रीवा ,जबलपुर, नरसिंहपुर, राजगढ़, उमरिया में मध्यम कोहरे का अनुमान बताया जा रहा है।
ट्रेनें भी हुई प्रभावित:
घने कोहरे के कारण भोपाल की ओर आने वाली सचखंड एक्सप्रेस ,मुंबई सीएसएमटी ,राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेन घने कोहरे के कारण लेट हुई।
रानी कमलापति स्टेशन पर रात 2:00 बजे हजरत निजामुद्दीन जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 7:00 बजे पहुंची।
आमतौर पर यह ट्रेन समय पर चलती है किंतु यात्रियों को जानकारी स्टेशन पहुंचने के बाद ही मिली।
जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हवाई सेवा भी हुई प्रभावित:
घने कोहरे के कारण हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा । सुबह से ही घना कोहरा होने के चलते एयर इंडिया, इंडिगो की दिल्ली से आने वाली सभी उड़ाने 1 से 2 घंटे की देरी से भोपाल पहुंची । भोपाल एयरपोर्ट पर कैट आई रडार सिस्टम एक्टिवेट कर दिया गया है ,जिससे किसी भी फ्लाइट को डाइवर्ट करने की स्थितियां नहीं बनी।
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के अनुसार उत्तर भारत और दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेनें घना कोहरा होने के कारण मिनिमम स्पीड पर चलाई जा रही हैं। जिससे ट्रेनों का टाइम प्रभावित हो रहा है । उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि ऑनलाइन शेड्यूल चेक करने के बाद ही अपनी यात्रा शुरू करें।
कड़ाके की ठंड सेस्कूओं में छुट्टियां घोषित: सर्द हवा और शीत लहर का कहर:
कड़ाके की ठंड देखते हुए मध्य प्रदेश में 19 जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई है।
इनमें कक्षा एक से कक्षा 8 तक 5 6 और 7 जनवरी तक स्कूलों के लिए छुट्टियां घोषित कर दी गई है।
और स्कूल का समय 9:30 बजे के बाद ही खोलने के लिए आदेश जारी किया गया है।