सलमान खान एकनाथ शिंदे के साथ आये नजर

khabar pradhan

संवाददाता

23 March 2025

अपडेटेड: 9:35 AM 0rdGMT+0530

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सलमान खान ने अपने नए लुक से एक बार फिर फैंस को हैरान कर दिया है। वो डोले-शोले फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं, जबकि बीते दिनों उनका लुक देख फैंस परेशान हो गए थे। कई यूजर्स उन्हें बूढ़ा बोलने लगे थे। लेकिन अब उन लोगों को करारा जवाब मिला है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बीते शनिवार को एक क्रिकेट मैच में शामिल हुए। इसका आयोजन टीबी रोगियों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के इरादे से किया गया था। मैच के दौरान सलमान को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ बैठे देखा गया। उनके नए लुक ने फैंस का ध्यान खींचा है। खासतौर से तब, जब कुछ दिनों पहले उनके ‘बूढ़े’ होने की बात कही जा रही थी।
दरअसल, बीते दिनों Salman Khan की कुछ फोटोज और वीडियो वायरल हुए थे। ‘सिकंदर’ की शूटिंग पूरी करने के बाद नजर आए एक्टर को देखकर कई लोग हैरान थे कि वो पर्दे पर तो इतने जवान दिखते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वो बूढ़े हो रहे हैं। उनके चेहरे की झुर्रियों और फिटनेस की कमी पर काफी चर्चा हो रही थी। एक फैन ने चिंता जताते हुए लिखा था, ‘बचपन का हीरो बूढ़ा हो रहा है।’ पर अब सलमान के नए लुक को देख फैंस बेहद खुश हैं।
सलमान खान कैप्टन अमेरिका प्रिंट वाली नीली टी-शर्ट में स्टाइलिश लग रहे थे। उन्होंने अपनी आस्तीन ऊपर की, अपनी बाइसेप्स को फ्लॉन्ट किया और अपने लुक को स्लीक हेयर के साथ पूरा किया। उन्हें देखकर एक ने लिखा, ‘भाई फ्रेश दिख रहे है।’ दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘वे बाइसेप्स (फायर इमोजी)।’ एक और फैन ने कॉमेंट किया, ’60 साल के सबसे हैंडसम लोगों में से एक।’ एक और ने लिखा, ‘उस पोज के साथ वो खुद सोच रहे होंगे- बुड्ढा बोल रहे थे मुझे। हुह!’

टिप्पणियां (0)