सहजन: दुनिया का सबसे सुपरफूड—क्यों है इतना खास :

khabar pradhan

संवाददाता

9 February 2026

अपडेटेड: 11:12 AM 0thGMT+0530

सहजन: दुनिया का सबसे सुपरफूड—क्यों है इतना खास :

सहजन जिसे Drumstick या  Moringa भी कहा जाता है। यह भारत का प्राचीन सुपरफूड है, जिसका उपयोग सब्ज़ियों, दालों, काढ़ों और औषधियों में सदियों से होता आया है। सहजन को “शरीर की सफाई करने वाला पौधा”  माना जाता है। यह एक “प्राकृतिक मल्टीविटामिन” कहा जाता है क्योंकि इसमें 90+ पोषक तत्त्व और 40+ औषधीय गुण मौजूद हैं। आधुनिक शोध भी इसकी शक्ति को प्रमाणित कर चुका है।

सहजन को  इतना शक्तिशाली क्यों माना गया है ?—

सहजन के हर हिस्से में विटामिन, खनिज और बायोएक्टिव कंपाउंड भरपूर मात्रा में होते हैं :

1.. इसमें Vitamin A, C, E भी भरपूर मात्रा में मिलता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता हैं।

2.. इसमें मौजूद Calcium, Potassium, Iron → हड्डियों, मांसपेशियों, रक्त को मजबूत बनाता है।

3..Quercetin & Chlorogenic Acid → Blood sugar और BP नियंत्रित करते हैं

4..Omega-3 & Anti-inflammatory factors → दर्द और सूजन घटाते हैं

5..Moringinine & Niazimicin → कैंसररोधी प्रभाव

6.. इसमें मौजूद अत्यधिक प्रोटीन → त्वचा, बाल, मांसपेशियों की रिकवरी में सहायक होता है।

संक्षेप में यदि कहे तो सहजन एक ऐसा पौधा है जो मल्टीविटामिन , मल्टीमिनरल , एंटीऑक्सिडेंट, और दवाईयों का मिश्रण है।

1. सहजन किडनी और लिवर का टॉक्सिन क्लीनर है।

2.सहजन के पत्तों में मौजूद chlorogenic acid लिवर को साफ करता है और किडनी के टॉक्सिन बाहर निकालता है। यह fatty liver और UTI जैसी समस्याओं में भी सहायक पाया गया है।

2. शुगर कंट्रोल में अत्यंत लाभदायक है। इसके पत्तों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। quercetin और chlorogenic acid इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ाते हैं। डायबिटीज वाले लोग रोज़ आधा चम्मच सहजन पाउडर गुनगुने पानी के साथ लें तो शुगर का स्तर स्थिर  रहता है।

3.   सहजन Immunity Booster भी है । सर्दियों में इसका खास लाभ होता है।

4..सहजन Vitamin-C का भंडार है। यह सर्दी-खांसी से बचाता है, शरीर को गर्म रखता है और वायरस के खिलाफ प्राकृतिक रक्षा कवच बनाता है।

4. हार्ट हेल्थ का रक्षक भी है।
सहजन के बीज और पत्तों में anti-inflammatory गुण होते हैं जो BP को नियंत्रित रखते हैं।  और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं। यह arteries की सफाई में मदद करता है— यह एक प्राकृतिक स्टेटिन जैसा कार्य करता है।

5. हड्डियाँ और जोड़ों के लिए वरदान है सहजन:

यह कैल्शियम आयरन और विटामिन के का महत्वपूर्ण स्रोत है जिससे  हड्डियों को मजबूती मिलती है । इसके उपयोग से
घुटनों के दर्द और सूजन में राहत मिलती है।
यदि फ्रैक्चर हो जाये तो यह रिकवरी तेज करता है।
आयुर्वेद सहजन को “Asthi-poshak” कहता है क्योंकि यह अस्थि-धातु को पुष्ट करता है।

6. सूजन कम करने का प्राकृतिक उपाय है सहजन:

Arthritis, gout, muscle stiffness जैसे  दर्द पीडा में सहजन अद्भुत राहत देता है। इसके anti-inflammatory compounds modern painkillers जैसे काम करते हैं  ,बिना side effects के।

7. दिमाग की शक्ति बढ़ाने वाला Food है सहजन:

सहजन में मौजूद Omega-3 & Vitamin-E  तनाव कम करते हैं।
इससे याददाश्त तेज होती है।
यह  ब्रेन सेल की सुरक्षा कवच का काम करता है।
यह छात्रों, बुजुर्गों और दिमागी थकान वाले लोगों के लिए बहुत लाभदायक है।

8. त्वचा और बालों के लिए मल्टीविटामिन का काम करता है सहजन:

* सहजन के बीज का तेल एक बेहतरीन स्किन फूड है।
यह त्वचा को चमक देता है
इसके इस्तेमाल से मुंहासे कम होकर चेहरा कांतिमान हो जाता है।
यह  बालों को मजबूत करता है
इसके इस्तेमाल से बालों का टूटना रुक जाता है।

आईए आपको बताएं कि इसका इस्तेमाल कैसे करें:
सहजन कैसे खाएँ? —
1. सुबह खाली पेट सहजन पत्ती का पाउडर ½ चम्मच गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए। इससे
शुगर कंट्रोल होती है,पेट साफ होता है,
शरीर  की सूजन कम होती है।

2. सहजन की फली (Drumstick) की सब्ज़ी :

हड्डियों और ब्लड प्रेशर के लिए सबसे ज्यादा प्रभावशाली है।

3. सहजन का सूप (सर्दियों का बेस्ट टॉनिक): इसके इस्तेमाल से
खांसी-जुकाम में आराम मिलता है,
Body detox होती है और शरीर की
कमजोरी दूर होती है।

4. सहजन बीज  का पानी—Kidney Cleaner का काम करता है। 2–3 बीज रात को पानी में भिगोकर सुबह इस पानी का इस्तेमाल करें। इससे
किडनी का टॉक्सिन बाहर आता है,
सूजन कम होती है।

5. सहजन की चाय:

सहजन की पत्ती को उबालकर पीने से शरीर का वजन घटने लगता है,
ब्लड प्रेशर नियंत्रण रहता है।यह
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है।

6.. सहजन के जाने अनजाने गुण:

*सहजन का पेड़ 90 से अधिक पोषक तत्त्वों के कारण दुनिया का सबसे पौष्टिक पौधा माना जाता है।

*NASA ने इसे “Future Space Food” कहा है।

*सहजन के बीज गंदा पानी भी शुद्ध कर सकते हैं—यह प्राकृतिक water purifier है।

*आयुर्वेद में इसे “शिग्रु” इसलिए कहा गया क्योंकि इसकी दवा बहुत तेजी से असर करती है।

*मृत्युंजय काढ़ा और कई classical formulations में सहजन मुख्य ingredient है।

सहजन केवल सब्ज़ी नहीं, एक संपूर्ण औषधीय पैकेज है। यह शरीर को अंदर से मजबूत, रोगमुक्त और ऊर्जा से भरपूर बनाता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से सर्दियों, संक्रमण, कमजोरी और lifestyle diseases से प्राकृतिक सुरक्षा मिलती है।

इसलिए इसे अपने भोजन में शामिल करें और स्वस्थ रहें।

टिप्पणियां (0)