सात राज्यों की महिला बाइकर्स को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना:
संवाददाता
7 March 2026
अपडेटेड: 7:14 PM 0thGMT+0530
7 मार्च 2026 :
मध्य प्रदेश भोपाल:
25 महिला बाइकर्स को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ‘फ्लैग ऑफ’
एमपी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मोहन सरकार ने एक अनूठा प्रयास किया गया है।
आज देश भर की 25 महिला बाइक राइडर्स को सीएम डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो मप्र के पर्यटन स्थलों को देश और दुनिया तक पहुंचायेंगीं।
क्वीन ऑफ़ द व्हील्स का तीसरा संस्करण:
राजधानी भोपाल में महिला दिवस पर विशेष आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री निवास से सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्वींस ऑन द व्हील्स के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया ।
मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया में प्रचारित करने के उद्देश्य से 25 महिला सुपर बाइकर्स को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इसके पहले पिछले दो संस्करणों की सफलता के बाद, महिला सशक्तिकरण और मप्र की विरासत का यह 7 दिवसीय आयोजन भोपाल से खजुराहो तक होगा । जो लगभग 1,400 किलोमीटर लंबी बाइक ट्रैक को पूरा करेगा।
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सचिव पर्यटन और प्रबंध संचालक डॉ. इलैयराजा टी ने बताया कि एमपी टूरिज्म बोर्ड की पहल क्वींस ऑन द व्हील्स केवल एक बाइक राइड नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण के लिए अनूठा प्रयास है और मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों का महाउत्सव है। देशभर से आईं 25 महिला सुपरबाइकर्स ,.इस अनूठी यात्रा में भोपाल से खजुराहो तक बाइक से यात्रा करेंगीं और मप्र के ऐतिहासिक स्थलों को दुनिया के मानचित्र में जगह दिलाने का ये प्रयास करेंगीं। जिसके लिए पर्यटन विभाग ने पूरी तैयारी की ।
भोपाल से शुरू होकर ये 7-दिन की यात्रा सांची, उदयगिरि, चंदेरी, शिवपुरी, कूनो, ग्वालियर, दतिया, ओरछा और खजुराहो से होते वापस भोपाल में 13 मार्च को समाप्त होगी। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के इस कदम से राज्य की ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर लाना है।
साथ ही मध्य प्रदेश को महिलाओं के लिए सुरक्षित और समृद्धिशाली पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित किया जाएगा। यह अभियान कम- प्रसिद्ध स्थलों का प्रचार करेगा। ग्रामीण पर्यटन सर्किट्स को मजबूत करने और राज्य भर में रिस्पॉन्सिबल ट्रैवल को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बनेगा।
मप्र में एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल हैं जिनकी जानकारी अब इन बाइकर्स के माध्यम से पहुंचाने का ये अनूठा प्रयास है।
मुख्यमंत्री ने रंग पंचमी की थी शुभकामनाएं:
इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वयं हेलमेट पहने बाइक पर सवार होकर शामिल हुए और ऐसे अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में चारों ओर विकास हो रहा है और प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। देश के आगे बढ़ाने के साथ-साथ मध्य प्रदेश भी आगे बढ़ रहा है मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं को रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी।
कल 8 मार्च को रंग पंचमी के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी है।
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड का यह कदम मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत को प्रमुखता से दर्शन है और महिलाओं के लिए सुरक्षित एक समृद्धि चली पर्यटन के रूप में स्थापित करना भी है।
इस सफर के प्रमुख डेस्टिनेशन:
भोपाल से प्रस्थान करके सांची और उदयगिरि की प्राचीन गुफाओं की तरफ जाएंगे। इसके बाद ऐतिहासिक नगरी चंदेरी और शिवपुरी का किला।
वाइल्डलाइफ कूनो नेशनल पार्क का रोमांच ,इसके बाद ग्वालियर का किला, दतिया और ओरछा की भव्यता के बाद विश्व प्रसिद्ध खजुराहो के मंदिर जो अंतिम पड़ाव के रूप में होगा।