साध्वी प्रेम बाईसा की मौत संदिग्ध:
एफएसएल ने दोबारा सुबूत जुटाए:

khabar pradhan

संवाददाता

2 February 2026

अपडेटेड: 2:47 PM 0ndGMT+0530

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत संदिग्ध:<br> एफएसएल ने दोबारा सुबूत जुटाए:



कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के पांचवें दिन रविवार दोपहर 1:00 बजे से एसआईटी बोरानाडा के आरती नगर स्थित आश्रम पहुंची। SIT प्रभारी छवी शर्मा ने साध्वी के पिता वीरमनाथ ,मामा गंगाराम और सेवादार सुरेश से 3 घंटे पूछताछ की।‌ टीम ने आश्रम में दोबारा एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए।

पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया था।‌
इस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट के लिए एफएसएल में सैंपल भेजे गए हैं।‌ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ-साथ आईटी एक्सपर्ट और विसरा जांच जैसे महत्वपूर्ण तथ्यों को जोड़कर पुलिस आगे किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी । मामले की गंभीरता को देखते हुए सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाला जा रहा है । इधर SIT प्रभारी का कहना है कि कुछ पहलुओं पर जांच करनी थी।  लेकिन पिता विरमनाथ ,मामा गंगाराम और सेवादार सुरेश को पूछताछ के लिए आश्रम में बुलाया है।  टीम बैंक डिटेल के अलावा सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाल रही है।  वहीं निजी अस्पताल से 4 घंटे की सीसीटीवी फुटेज मांगी गई है।
इन आरोपों के बाद साध्वी के पिता  विरामनाथ का कहना है कि पुलिस ने पूछताछ में जो भी सवाल पूछे हैं।‌ उन सभी का जवाब दे दिया गया है ।‌उस दिन का पूरा घटनाक्रम पुलिस को बता दिया है ‌ जांच के लिए मेरा मोबाइल भी पुलिस के पास ही है। बस मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए। घर के बाहर सीसीटीवी कभी लग ही नहीं थे । केवल इंटरनल वायरिंग ही करवाई गई थी।

टिप्पणियां (0)