सीधी सांसद की बहू की कार से शख्स दर्दनाक मौत
संवाददाता
12 April 2025
अपडेटेड: 10:05 AM 0thGMT+0530
परिजनों ने सांसद का घर घेरकर किया हंगामा
परिजनों ने सांसद का घर घेरकर किया हंगामा
सीधी सांसद की बहू की कार ने दो युवकों को टक्कर मार दी थी। वही इनमें से एक शख्स की मौत हो गई है। साथ ही इसके बाद परिजनों ने सांसद का घर घेर लिया। साथ ही सांसद की बहू पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस किया है। परिजनों का आरोप है कि सांसद की बहू कार चला रही थी।
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की बहू की कार से एक्सीडेंट में घायल हुए शख्स अनिल द्विवेदी की रीवा में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने सीधी में सांसद के घर के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया। उनका आरोप है कि कार सांसद की बहू चला रही थी, लेकिन एफआईआर ड्राइवर के नाम पर दर्ज की गई है। वे सांसद की बहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
अनिल द्विवेदी अपने दोस्त के साथ कॉलेज जा रहा था। तभी वहां सांसद की बहू की कार से उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई। साथ ही दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें रीवा के संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें जबलपुर और नागपुर भी ले जाया गया। लेकिन एक सप्ताह बाद रीवा के हॉस्पिटल में अनिल की मौत हो गई।
परिजनों का मानना है कि दुर्घटना करने वाली कार का नंबर MP 17 JE 5613 है। यह कार सांसद के बेटे डॉ. अनूप मिश्रा के नाम पर है। वही उनका आरोप है कि सीधी सांसद की बहू कार चला रही थी, लेकिन पुलिस ने ड्राइवर के नाम पर एफआईआर दर्ज की है। साथ ही परिजन चाहते हैं कि पुलिस सांसद की बहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करे। उनका मानना है कि जब तक ऐसा नहीं होगा, वे शव को नहीं हटाएंगे।
इस मामले पर डीएसपी गायत्री तिवारी ने कहा कि इसमें अनिल द्विवेदी नाम के शक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वही उन्होंने कहा कि पहले से ही मामला दर्ज है। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक के परिजनों के बयान लिए गए हैं। उनके आरोपों की जांच की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस परिजनों को समझाने की कोशिश कर रही है। लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। वे सांसद की बहू के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।