सीनियर आईएएस ऑफिसर अमिताभ जैन बनाये गये राज्य मुख्य सूचना आयुक्त
संवाददाता
10 January 2026
अपडेटेड: 12:08 PM 0thGMT+0530
छत्तीसगढ़ में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी रिटायर्ड आईएएस और पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को सौंपी गई है…इनकी नियुक्ति होते ही अमिताभ जैन की चर्चा शुरू हो गई है.
दायित्व अमिताभ जैन को क्यों ?
अमिताभ जैन इस महत्वपूर्ण दायित्व को अब संभालेंगे. छत्तीसगढ़ में 9 जनवरी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और दो सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर एक आदेश जारी हुआ है. इस आदेश के मुताबिक राज्य मुख्य सूचना आयुक्त पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को बनाया गया है. जबकि सूचना आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रिटायर्ड आईएएस उमेश अग्रवाल और सीनियर पत्रकार शिरीष मिश्रा को दी गई. इसके बाद से ही अमिताभ जैन के नाम की चर्चा फिर से शुरू हो गई है, क्योंकि एक समय था जब उनके उत्कृष्ट कार्यों को लेकर टॉप अफसरों की लिस्ट में उनका नाम हुआ करता था. मुख्य सचिव रहने का रिकॉर्ड भी इनके ही नाम है. छत्तीसगढ़ बनने के पहले अविभाजित मध्य प्रदेश में भी इन्होंने अपनी सेवाएं दीं….
कौन हैं अमिताभ जैन ?
अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के ही निवासी हैं. वे अविभाजित मध्य प्रदेश के कर्मठ मेहनती और ईमानदार आईएएस अफसर रहे हैं. उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास की और उसके बाद 1989 के बैच से निकलकर उन्होंने राजकीय सेवा ज्वाइन की थी. आईएएस बनने के बाद अविभाजित मध्य प्रदेश में ग्वालियर, जबलपुर, नीमच,सरगुजा, छतरपुर सहित कई जिलों में इनकी पोस्टिंग थी. छत्तीसगढ़ अलग होने के बाद उन्होंने होम कैडर को ही चुना और छत्तीसगढ़ पहुंच गये. छत्तीसगढ़ राज्य अलग होने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग रायपुर में कलेक्टर की नियुक्ति के साथ हुई थी. छत्तीसगढ़ शासन में उन्होंने कई विभागों में सचिव, प्रमुख सचिव, अपर मुख्य सचिव के तौर पर सेवाएं दीं….और भारत सरकार में 7 सालों तक प्रतिनियुक्ति पर रहे.
छग के राज्य मुख्य सूचना आयुक्त बनाये गये
अमिताभ जैन 30 नवंबर 2020 को उन्हें मुख्य सचिव का पदभार सौंपा गया था. ये छत्तीसगढ़ के 12वें मुख्य सचिव बनाये गये.30 जून 2025 को ये अपना कार्यकाल पूरा कर रिटायर होने वाले थे.लेकिन सरकार ने 3 महीने के लिए उनका एक्सटेंशन बढ़ा दिया था. और इस तरह से सबसे लंबे समय तक मुख्य सचिव रहने का रिकॉर्ड भी इनके नाम हो गया.हालही में वे रिटायर हुए थे. अब उन्हें राज्य मुख्य सूचना आयुक्त बनाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं.