स्वस्ती मेहुल के मधुर भजनों की प्रस्तुति
संवाददाता
30 January 2026
अपडेटेड: 12:43 PM 0thGMT+0530
स्थित स्वराज संस्थान संचालनालय, संस्कृति विभाग द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार शाम 7 बजे एक विशेष भक्ति संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मुक्त आकाश, रविंद्र भवन में ‘लोक रंग’ श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित होगा, जिसका शीर्षक है ..पीर पराई जाने रे।
इस भक्ति संध्या में देश की प्रख्यात युवा गायिका स्वस्ती मेहुल अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगी। मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे…. जैसे लोकप्रिय भजन से पहचान बनाने वाली स्वस्ती मेहुल ने बहुत कम समय में भक्ति संगीत के क्षेत्र में लाखों श्रोताओं के दिलों में खास स्थान बनाया है।
सुरीली और भावपूर्ण आवाज़ की धनी स्वस्ती मेहुल गिटार और पियानो के साथ राम, कृष्ण और राधा की भक्ति में रचे भजनों को नए अंदाज़ में प्रस्तुत करती हैं। उनके भक्ति गीत यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी बेहद लोकप्रिय हैं और व्यापक सराहना प्राप्त कर चुके हैं।