हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग के मामले में फंसे विधायक पर जमीन विवाद में पड़ोसियों ने किया हमला:

khabar pradhan

संवाददाता

20 January 2026

अपडेटेड: 12:31 PM 0thGMT+0530


धरमपुरी से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर पर अब जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने हमला किया है।  इस हमले में विधायक को सिर में चोट आई है ,जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विधायक कालू सिंह ठाकुर ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे फोरलेन के पास स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पीछे वाले खेत में अपने साथियों के साथ काम देखने पहुंचे थे।
उनके साथ नारायण सिंगार,नवदीप निंगवाल ,
और गनमैन कैलाश पवार साथ थे।  इसी दौरान खेत में उनके पड़ोसी प्रिंस उर्फ पिंटू ,गेंदाबाई पति संतोष गिरवाल और रंजू पति शंकर गिरवाल जो ग्राम सिरसोदिया के निवासी हैं ,वहां पहुंचे।  और उस जमीन को अपनी बताते हुए विधायक पर अपशब्द बोले । इसके अलावा जान से मारने की धमकी भी दी । इस दौरान प्रिंस ने पत्थर से उनके सिर पर वार कर दिया ।  जिससे उन्हें सिर में चोट आई और खून बहने लगा।  इस घटना के बाद विधायक को अस्पताल धामनोद पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है । धामनोद पुलिस ने आरोपी प्रिंस और पिंटू गेंदाबाई और रंजू के खिलाफ केस दर्ज किया है।

टिप्पणियां (0)