बेटी बनी हैवान ! मां को बेरहमी से पीटा
संवाददाता
28 February 2025
अपडेटेड: 10:31 AM 0thGMT+0530
बेटी बनी हैवान ! मां को बेरहमी से पीटा
हरियाणा में दिखी बेटी की हैवानियत…. एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो
हरियाणा। हरियाणा से एक दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दी है। जिसमें देखा जा रहा है कि एक बेटी अपनी ही बुजुर्ग मां को बेरहमी से पीट रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग गुस्से से उबल रहे हैं।
वायरल वीडियो में माँ को पीटती नजर आयी बेटी:-
वीडियो में साफ दिख रहा है कि बुजुर्ग महिला अपनी बेटी से रहम की भीख मांग रही है, लेकिन बेरहम बेटी को उस पर जरा भी दया नहीं करती। वह लगातार अपनी मां को पीटती रही और गंदी-गंदी गालियां भी देती रही। इसी दौरान पूरी घटना किसी ने कैमरे में कैद कर ली औरसोशल मीडिया पर शेयर कर दी। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया कि ये वीडियो किसने बनाया और ये घटना कब की है।
वायरल वीडियो में महिला अपनी मां पर लात-घूंसे बरसाते, थप्पड़ मारते और बाल नोचते हुए नजर आ रही है। इतना ही नहीं जब उसका इन सबसे मन नहीं भरा तो उसने गुस्से में अपनी मां को दांतों से काट भी लिया।
लोगों ने दी प्रतिक्रिया, बेटी को बताया बेरहम:
वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा। जिसके बाद एक एक कर सभी लोगो ने इसे अपनी पोस्ट पर शेयर करना शुरू कर दिया तो कही लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। एक यूजर ने लिखा, “कैसे कोई अपनी ही मां के साथ ऐसा कर सकता है? ये शर्मनाक है.” वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, “बेटी नहीं, यह तो राक्षसी निकली। पुलिस को इसे तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए.” तो व्ही कुछ यूजर्स ने यह सवाल उठाया कि जब घटना हो रही थी तो वहां मौजूद लोग चुप क्यों थे? “कोई बीच-बचाव करने के लिए क्यों नहीं आया?” इस पर कई लोगों ने दुख जाहिर करते हुए लिखा कि समाज में संवेदनहीनता बढ़ती जा रही।
मुख्यमंत्री को टैग कर माँगा इन्साफ:
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को टैग करते हुए कई यूजर्स ने आरोपी बेटी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि बुजुर्गों के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।