होर्मुज में बारूदी सुरंगे बिछाकर ‘भूल’ गया ईरान? दुनिया भर के तेल सप्लाई पर मंडराया संकट
संवाददाता
12 April 2026
अपडेटेड: 11:34 PM 0thGMT+0530
12 अप्रैल 2026
नई दिल्ली:
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर एक गंभीर जानकारी सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि ईरान ने युद्ध के दौरान जो समुद्री माइन्स (बारूदी सुरंगे) बिछाई थीं, अब उसे उनकी सटीक लोकेशन का पता नहीं लग पा रहा है। यह मामला दुनिया भर की तेल सप्लाई के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल लापरवाही है या कोई सोची-समझी रणनीति, यह एक बड़ा सवाल है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज में बारूदी सुरंगे बिछाई थीं। कुछ माइन्स की लोकेशन दर्ज ही नहीं की गई, जिससे उन्हें ढूंढना मुश्किल हो गया है। साथ ही कुछ माइन्स समुद्री धाराओं के साथ बहकर अपनी जगह बदल सकती हैं। दुनिया भर के लिए यह इसलिए भी बड़ा खतरा है क्योंकि होर्मुज स्टेट फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है। इस रास्ते से दुनिया की 25 प्रतिशत तेल आपूर्ति गुजरती है। भारत की तेल की 88 प्रतिशत और गैस की 50 प्रतिशत जरूरतों का आयात इसी मार्ग पर निर्भर है। ऐसे में इस रास्ते का असुरक्षित रहना वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए बड़ा जोखिम है।