होली के त्योहार पर शुभकामना लिंक से रहें सावधान: एक क्लिक से खाली हो सकता है खाता :

khabar pradhan

संवाददाता

3 March 2026

अपडेटेड: 3:52 PM 0rdGMT+0530

होली के त्योहार पर शुभकामना लिंक से रहें सावधान: एक क्लिक से खाली हो सकता है खाता :

3 मार्च 2026:मध्य प्रदेश भोपाल:

होली का त्यौहार नजदीक आते ही साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं।  रंगों के इस पर्व की आड़ में लोगों को होली की शुभकामना संदेश भेजें जा रहे हैं।  इन संदेशों में एक लिंक होता है ।जैसे ही लिंक क्लिक करते हैं, मोबाइल हैक हो सकता है और खाते से राशि भी गायब हो सकती है । शहर में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिन्हें लेकर साइबर पुलिस अलर्ट पर है।
एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि लोगों ने जैसे ही अनजाने में लिंक पर क्लिक किया कुछ ही मिनट में उनके खाते से हजारों रुपए निकल गए।

इसलिए किसी भी संदेश को खोलने से पहले या लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधानी बरतना  जरूरी है।  साइबर क्राइम की टीम ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें।  त्यौहार के नाम पर गिफ्ट ,कूपन या इनाम का लालच देने वाले संदेशों से सावधान रहें ।
कोई भी संदेश खोलने से पहले भेजने वाले नंबर की जांच अवश्य कर लें ।एडिशनल डीसीपी ने बताया कि ठगी के लिए भेजे जाने वाले लिंक देखने में बिल्कुल असली वेबसाइट जैसे लगते हैं,लेकिन वास्तव में यह लोगों की बैंकिंग डिटेल और ओटीपी चुराने के लिए बनाए जाते हैं । कई बार लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल का नियंत्रण ठगों के पास चला जाता है, जिससे उनका काम आसान हो जाता है।
शुभकामनाएं लिंक से भोपाल में दो केस दर्ज:
28 फरवरी को कोलार निवासी एक व्यक्ति राहुल ने मोबाइल पर आए हुए होली गिफ्ट हैंपर के लिंक पर क्लिक किया । लिंक के माध्यम से एक ऐप डाउनलोड हो गया । जैसे ही उन्होंने ओटीपी साझा किया, उनके खाते से 48000 कट गए।
एक ऐसा ही केस 1 मार्च को एमपी नगर निवासी सोनाली मिश्रा के साथ भी हुआ। सोनाली मिश्रा को होली कैशबैक ऑफर का संदेश मिला।  लिंक खोलते ही बैंक डिटेल अपडेट करने का झांसा दिया गया और उनके खाते से 32 हजार रुपए निकल गए।

साइबर ठगी से कैसे बचें:
*किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें ।
*ओटीपी पिन और पासवर्ड किसी से भी साझा ना करें ।
*क्यूआर कोड भरोसेमंद व्यक्ति का ही स्कैन करें ।
*कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट ना बनाएं और ना ही फॉरवर्ड करें।
*कोई भी संदिग्ध संदेश मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

यदि किसी के साथ ठगी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें और नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करायें।  समय रहते शिकायत करने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

टिप्पणियां (0)