होली के दूसरे दिन मध्य प्रदेश में पुलिस कर्मियों की हुई होली: कीचड़ और मिट्टी से मचाया धमाल:
संवाददाता
5 March 2026
अपडेटेड: 7:42 PM 0thGMT+0530
5 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश भोपाल:
72 घंटे की सख्त ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मियों ने मनाई होली:
भोपाल में आज नेहरू नगर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एसीपी समेत कई बड़े अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
आपको बता दे कि होली के मौके पर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने 72 घंटे लगातार ड्यूटी की और होलिका दहन से लेकर होली खेलने तक शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी । परंपरा के मुताबिक पुलिसकर्मी होली के अगले दिन मिलकर खुद उत्सव मनाते हैं।
72 घंटे की सख्त ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली भोपाल ग्वालियर उज्जैन में सभी पुलिस अफसर ने रंग गुलाल के साथ-साथ डांस और मस्ती भी की।
कई पुलिस कर्मी और अफसर होली गीतों पर भी जमकर नाचे।इस होली मिलन कार्यक्रम में रंग गुलाल के साथ-साथ कीचड़ और मिट्टी की होली भी खेली गई। यहां आए पुलिसकर्मी और उनके परिवार कीचड़ और मिट्टी में रंगे नजर आए।
उज्जैन पुलिस ने भी 3 दिन की लगातार ड्यूटी के बाद पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह मनाया इस मौके पर कलेक्टर रोशन कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस जवान मौजूद रहे।
पुलिस कर्मियों की होली पर यह मिलन समारोह इंदौर में सन्नाटा रहा।
बताया जा रहा है कि भगीरथ पुरा कांड के बाद पुलिस अधिकारियों और शहर के नेताओं ने एक दूसरे से दूरी बनाई और अफसर ने भी डीआरपी लाइन में होली मिलन का कोई आयोजन नहीं किया। इसलिए इंदौर में पुलिस कर्मियों ने होली का कोई कार्यक्रम नहीं किया और इस बार इंदौर के कंट्रोल रूम में सन्नाटा छाया रहा।