होली पर दिखा एमपी के नेताओं का टैलेंट: शिवराज बने सिंगर, सीएम मोहन यादव ने भी गाया गाना

khabar pradhan

संवाददाता

5 March 2026

अपडेटेड: 5:44 PM 0thGMT+0530

होली पर दिखा एमपी के नेताओं का टैलेंट: शिवराज बने सिंगर, सीएम मोहन यादव ने भी गाया गाना

5 मार्च 2026

भोपाल। होली के रंग में इस बार मध्य प्रदेश के नेता भी पूरी तरह रंगे नजर आए। उत्सव के माहौल में नेताओं ने अपने अलग-अलग टैलेंट का प्रदर्शन किया। किसी ने लोक गीत गाया तो किसी ने मंच पर होली के गीतों से माहौल को और भी रंगीन बना दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने होली के मौके पर अपने निवास पर आयोजित कार्यक्रम में पर भजन और गीत गाकर सभी का दिल जीत लिया। उनके गायन का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। शिवराज अक्सर विभिन्न कार्यक्रमों में गाते हुए नजर आते हैं और इस बार भी उन्होंने होली के रंग में संगीत का तड़का लगाया।

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मुख्यमंत्री आवास पर होली कार्यक्रम में मंच से लोकप्रिय गीत “होली खेले रघुवीरा, अवध में होली खेले रघुवीरा ” की पंक्तियां गाकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ा दिया।

होली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं भी दीं। नेताओं के इस अलग अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर भी इसके वीडियो और तस्वीरें चर्चा का विषय बन गए।

होली के त्योहार ने राजनीति के माहौल में भी संगीत और रंगों की मिठास घोल दी, जहां नेताओं का एक अलग और सहज रूप देखने को मिला।

टिप्पणियां (0)