1 अप्रैल से बढ़ रहे हैं रजिस्ट्री के शुल्क:कल 25 मार्च को हुई एक ही दिन में 820 रजिस्ट्री:
संवाददाता
26 March 2026
अपडेटेड: 4:50 PM 0thGMT+0530
मार्च के सिर्फ 6 दिन बाकी, इसलिए एक ही दिन में हुईं 820 रजिस्ट्री, 19 करोड़ आय
26 मार्च 2026
मध्य प्रदेश /भोपाल |
एक अप्रैल से नई कलेक्टर गाइडलाइन लागू होने से पहले प्रॉपर्टी खरीदार तेजी से रजिस्ट्री करा रहे हैं। मार्च खत्म होने में सिर्फ 6 दिन बाकी हैं, इसी वजह से बुधवार 25 मार्च को भोपाल में एक ही दिन में 820 ई-रजिस्ट्रियां हुईं, जिससे सरकार को करीब 19 करोड़ रुपए की आय हुई। पंजीयन कार्यालयों में सुबह से ही भीड़ बनी रही और दोपहर में दबाव और बढ़ गया। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रजिस्ट्रियों के स्लॉट का समय शाम 7 बजे तक बढ़ाया गया है। अधिकारियों ने लोगों से समय रहते रजिस्ट्री कराने की अपील की है, ताकि एक अप्रैल के बाद बढ़े शुल्क से बचा जा सके।