1 अप्रैल से लागू होंगी नई रजिस्ट्री दरें, 15 दिनों में 200 करोड़ राजस्व का लक्ष्य
संवाददाता
16 March 2026
अपडेटेड: 5:27 PM 0thGMT+0530
16 मार्च 2026
भोपाल। प्रदेश में 1 अप्रैल से नई गाइडलाइन दरें लागू होने जा रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्री विभाग ने 15 दिनों में 200 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य तय किया है।
मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में एक रजिस्ट्री पर औसतन 1.17 लाख रुपये का राजस्व मिल रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में यह राशि प्रति पंजीयन करीब पांच हजार रुपये अधिक है।
नई प्रस्तावित दरें लागू होने के बाद यह औसत बढ़कर करीब 1.25 लाख रुपये प्रति पंजीयन तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
पंजीयन विभाग का मानना है कि मार्च के आखिरी दिनों में अधिक संख्या में लोग पुरानी दरों पर रजिस्ट्री कराने के लिए आगे आ सकते हैं। इसलिए विभाग ने राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से यह लक्ष्य निर्धारित किया है।
विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि सभी कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि लोगों को पंजीयन कराने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।