11अप्रैल 2025 शुक्रवार का राशिफल….

khabar pradhan

संवाददाता

11 April 2025

अपडेटेड: 5:34 AM 0thGMT+0530

आज का पंचांग

11अप्रैल 2025 शुक्रवार
विक्रम संवत 2082
चैत्र माह शुक्ल पक्ष चतुर्दशी , 03:22 रात तक–
सूर्योदय — 6:00 a.m
सूर्यास्त –6:44p.m
राहु काल — 10:47am से 12:22 pm तक ।

राशिफल : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 11 अप्रैल शुक्रवार का दिन —-
आईए जानते हैं—-मेष से लेकर मीन राशियों तक का राशिफल ।

मेष
कार्य क्षेत्र में कार्य का बोझ अधिक रहेगा, जिससे थकान और तनाव का अनुभव हो सकता है ।अपनी मेहनत और समझदारी से कार्यों को निपटा लेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा ।अटके हुए काम पूरे होंगे। घर में बड़े बुजुर्गों की स्वास्थ्य का ध्यान रखें छात्रों को शिक्षा में सफलता के योग हैं।
शुभ रंग –लाल
शुभ अंक–9
उपाय— हनुमान जी की पूजा करें ।हनुमान मंत्र का जाप करें।

वृषभ
रुके हुए कार्य पूरे करने का दिन है। सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। तनाव से मुक्ति मिलेगी।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा ।विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।
शुभ रंग– गुलाबी
शुभ अंक –3
उपाय — पक्षियों को दाना डालें और पानी रखें।

मिथुन
सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियां से भरा हुआ दिन रहेगा। इसके कारण मानसिक तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य की शुरुआत करने का दिन नहीं है। सेहत में पीठ या गर्दन से संबंधित दर्द या समस्या हो सकती है

शुभ रंग– पीला
शुभ अंक -4
उपाय– गरीबों को अन्न दान करें।

कर्क
भाग दौड़ भरा दिन है ।पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी । तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा ।समझदारी से कार्यों को पूरा करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।संतान से अच्छा समाचार मिल सकता है।

शुभ रंग –बैगनीं
शुभ अंक-8
उपाय — शिवलिंग में दूध चढ़ाएं और सफेद चीजों का दान करें।

सिंह
मान सम्मान में वृद्धि होगी।कोई नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिल सकती है ।आर्थिक लाभ की स्थितियां हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा ।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गले में थोड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग –ब्राउन
शुभ अंक–5
उपाय — शाम में तुलसी में दिया लगाएं।

कन्या
कार्य का बोझ बढ़ सकता है। समझदारी से कार्यों को करें। आर्थिक रूप से खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार में किसी से वैचारिक मतभेद संभव है। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य सिर दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग– हरा
शुभ अंक-3
उपाय — हरे रंग के वस्त्रों या हरी सब्जियों का दान करें।

तुला
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा ।जिम्मेदारियां को अच्छी तरह से निभा पाएंगे ।रुका हुआ धन मिल सकता है ।विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखमय रहेगा।
शुभ रंग– –नीला
शुभअंक –6
उपाय — देवी मां की उपासना करें और लाल रंग का फूल चढ़ाएं।

वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में कोई नया अवसर मिल सकता है किंतु निर्णय लेते समय सावधानी रखें।व्यापार में लाभ होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है। स्वास्थ्य में कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
शुभ रंग -लाल
शुभ अंक –4
उपाय –काली वस्त्रों का दान करें।

धनु
सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी।रुके हुए कार्य पूरे होंगे ।परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग –पीला
शुभ अंक -5
उपाय — मां लक्ष्मी की पूजा करें और खीर का भोग लगाएं।

मकर
मेहनत का फल मिलेगा।परिवार में किसी सदस्य की समस्या सफलता के योग हैं ।दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा ।विद्यार्थियों के लिए सफलता के योग हैं। आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग -क्रीम
शुभ अंक –7
उपाय– भगवान शिव की पूजा करें। शिवलिंग में दूध चढ़ाएं।

कुंभ
नए संपर्कों से व्यापार में लाभ होगा नौकरी में पदोन्नति के योग हैं ।पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। खानपान का ध्यान रखें ।पेट संबंधी समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है
शुभ रंग –ग्रे
शुभ अंक –2
उपाय — गणेश जी की पूजा करें और गणेश मंत्रका जाप करें।

मीन
कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय के समय समझदारी से काम ले भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें।विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा ।परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग– केसरिया
शुभ अंक –7
उपाय -हनुमान जी की पूजा करें और लड्डू का भोग लगाएं।

टिप्पणियां (0)