महाशिवरात्रि के पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना:

khabar pradhan

संवाददाता

15 February 2026

अपडेटेड: 9:24 PM 0thGMT+0530

महाशिवरात्रि के पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना:

महाशिवरात्रि का पर्व जोर शोर से मनाया जा रहा है । सभी शिवालियों में दर्शन पूजन के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा है।  मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल और ओंकारेश्वर में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई है और पूजा अर्चना का दौर चल रहा है।

महाशिवरात्रि के शुभ मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी शिव भक्ति में लीन होकर पूजा अर्चना की । उन्होंने राजधानी भोपाल के विख्यात प्राचीन बड़ वाले महादेव मंदिर पहुंचकर  शिव बारात में शामिल हुए । यहां उन्होंने डमरू बजाया और शिव जी का रथ भी खींचा।
उन्होंने यहां विधि विधान से पूजा अर्चना की और महादेव का अभिषेक किया । उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी और आम लोगों के साथ ही महाशिवरात्रि का पर्व भी बनाया।

पुलिस बैंड के सदस्यों ने शिव बारात में आकर्षक प्रस्तुति दी:
प्राचीन बड़ देव महामंदिर से शिव बारात निकल गई ,जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए । उन्होंने यहां डमरू बजाया और शिव जी का रथ भी खींचा । जिसे देख शिव बारात में शामिल भक्तों का उत्साह बढ़ गया।
यहां पुलिस बैंड के सदस्यों ने शिव बारात में एक आकर्षक प्रस्तुति दी और डमरू बजाया।

महाशिवरात्रि के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, विधायक भगवान दास सबनानी, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, राहुल कोठारी सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल थे । आयोजन समिति के पदाधिकारीयों ने महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का स्वागत किया।

टिप्पणियां (0)