12 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को 3% डीए बढ़ोतरी, एरियर 6 किस्तों में मिलेगा

khabar pradhan

संवाददाता

3 March 2026

अपडेटेड: 4:38 PM 0rdGMT+0530

12 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को 3% डीए बढ़ोतरी, एरियर 6 किस्तों में मिलेगा

3 मार्च 2026

भोपाल l होली से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत

राज्य सरकार ने होली से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने की घोषणा की है। इस निर्णय से प्रदेश के करीब 7.50 लाख कर्मचारी-अधिकारी और लगभग 4.50 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।

बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को अब 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। पेंशनर्स को भी समान दर से महंगाई राहत दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि बढ़े हुए डीए का एरियर 6 समान किस्तों में मई से दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से लाभ मिलेगा।

किसे कितना लाभ मिलेगा (रुपये प्रतिमाह वेतन में बढ़ोतरी):

चतुर्थ श्रेणी: 465 से 556 रुपये

तृतीय श्रेणी: 585 से 1473 रुपये

द्वितीय श्रेणी: 1683 से 2019 रुपये

प्रथम श्रेणी: 2397 से 4230 रुपये


शासकीय तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि 8 महीने के इंतजार के बाद 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की राहत मिली है। 3 प्रतिशत डीए का लाभ मध्यप्रदेश शासन में कार्यरत 7.50 लाख कर्मचारियों को जुलाई 2025 से मिलेगा।

सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स में उत्साह का माहौल है।

टिप्पणियां (0)