13 अप्रैल 2025 रविवार का राशिफल…

khabar pradhan

संवाददाता

12 April 2025

अपडेटेड: 2:41 PM 0thGMT+0530

आज का पंचांग….

13अप्रैल 2025 रविवार
विक्रम संवत 2082
वैशाख माह कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि , रात तक

सूर्योदय — 5:58a.m
सूर्यास्त –6:45 p.m
राहु काल — 05:09 pm से 6:42 pm तक ।

राशिफल : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 13 अप्रैल रविवार का दिन —-
आईए जानते हैं—-मेष से लेकर मीन राशियों तक का राशिफल ।

मेष
नई शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है ।मान सम्मान में वृद्धि होगी।जल्दबाजी में कोई फैसला न करें।लेनदेन में सावधानी बरतें ।अनावश्यक यात्राओं से बचें। सेहत में गले को लेकर कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग –हरा
शुभ अंक–3
उपाय— सुबह सूर्य को जल दें और गायत्री मंत्र का जाप करें।

वृषभ
भाग दौड़ भरा दिन रहेगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है ।शारीरिक रूप से मांसपेशियों में खिंचाव या छोटी – मोटी चोट का भय हो सकता है । पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग– सुनहरा
शुभ अंक –8
उपाय — कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मिथुन
छोटी-छोटी परेशानियां आज के दिन हो सकती हैं ।वाणी और व्यवहार में मधुरता रखें। क्रोध पर नियंत्रण
रखें। कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। प्रेम के लिए दिन शुभ है।
शुभ रंग– पीला
शुभ अंक–9
उपाय– भूखे को भोजन करायें। पक्षियों के लिए पानी रखें।

कर्क
दिन तनावपूर्ण रहेगा। किसी प्रकार की घुटन या दबाव महसूस हो सकता है।किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। अधिक खर्च का सामना करना पड़ेगा। किसी तरह की वाद विवाद में ना उलझे। परिवार में किसी की सेहत में समस्या हो सकती है।

शुभ रंग –नारंगी
शुभ अंक-8
उपाय — अन्न का दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

सिंह
किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझकर लें। किसी तरह की एलर्जी का समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।
शुभ रंग –हरा
शुभ अंक–2
उपाय — गायत्री मंत्र का जाप करें सूर्य को जल चढ़ाएं।

कन्या
आज के दिन धैर्य व शांति बनाए रखें। वाद विवाद से बचें।अत्यधिक दबाव और तनाव की स्थितियां हो सकती हैं ।अनावश्यक खरीदारी से बचें। प्रेम के लिए दिन शुभ है।पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा।
शुभ रंग– आसमानी
शुभ अंक-8
उपाय — गणेश जी की पूजा करें गणेश मंत्र का जाप करें।

तुला
करियर में कुछ नई संभावनाएं मिल सकती हैं।नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।समझदारी से महत्वपूर्ण निर्णय लें ।प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है ।यात्रा के योग हैं।
शुभ रंग– — पीला
शुभअंक –6
उपाय — पीले वस्त्रो का या पीले फल का दान करें।

वृश्चिक
सामाजिक और पारिवारिक व्यस्तता भरा दिन है। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। संतान संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

शुभ रंग –नीला
शुभ अंक -4
उपाय– पक्षियों को दाना डालें और पानी रखें।

धनु
मेहनत का फल मिलेगा। दिन मंगलकारी है।आपके काम की प्रशंसा मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य के लिए खर्च का योग है। स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्या हो सकती हैं।
शुभ रंग –पीला
शुभ अंक -3
उपाय –सूर्य को जल चढ़ाएं। और गायत्री मंत्र की एक माला करें।

मकर
रुके हुए काम पूरे होंगे ।जिसके कारण शांति और सुकून मिलेगा।अचानक धन लाभ भी हो सकता है ।नए काम को शुरू करने के लिए दिन शुभ है ।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी ।निवेश के लिए दिन ठीक है।

शुभ रंग —क्रीम
शुभ अंक –2
उपाय– शंकर जी को जल चढ़ाएं।

कुंभ
आरामदायक दिन है।आज के दिन किए गए कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। परिवार के साथ खरीदारी या मित्रों के साथ छोटी-मोटी यात्रा का योग है ।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी ।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ रंग –सफेद
शुभ अंक –6
उपाय — गरीबों को अन्न दान करें।

मीन
सफलता मिलने के योग हैं ।नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं ।यात्रा के योग हैं।अनावश्यक खर्चों से बचें।जीवनसाथी से वाद विवाद को बढ़ने ना दे। बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग– सुनहरा
शुभ अंक –6
उपाय – गाय को हरा चारा खिलाएं

टिप्पणियां (0)