14 अप्रैल 2025 सोमवार का राशिफल…
संवाददाता
14 April 2025
अपडेटेड: 5:46 AM 0thGMT+0530

आज का पंचांग
14 अप्रैल 2025 सोमवार
विक्रम संवत 2082
वैशाख माह कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि ।
सूर्योदय — 5:59 a.m
सूर्यास्त –6:42 p.m
राहु काल — 07:35 am से 9:10 am तक ।
राशिफल : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 14 अप्रैल सोमवार का दिन —-
आईए जानते हैं—-मेष से लेकर मीन राशियों तक का राशिफल ।
मेष
आत्मविश्वास से भरा दिन है । रुके हुए काम पूरा करने के लिए दिन महत्वपूर्ण है। धन लाभ के योग हैं। कोई रुका हुआ धन मिल सकता है। स्वास्थ्य में गले से संबंधित परेशानी हो सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें।
शुभ रंग –नीला
शुभ अंक–4
उपाय— सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ
लेनदेन में सावधानी बरतें। छोटा-मोटा विवाद होने के योग हैं। वाहन सावधानी से चलाएं ।अनावश्यक यात्राओं से बचें ।महत्वपूर्ण फैसला लेते समय परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। परिवार में खर्च की स्थितियां बन सकती हैं।
शुभ रंग– लाल
शुभ अंक –9
उपाय — गौ माता को रोटी खिलाएं।
मिथुन
पारिवारिक और सामाजिक व्यस्तता भरा दिन है। आपके द्वारा किए गए कार्य पूरे होंगे। कार्यों की प्रशंसा होगी। संतान संबंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा । रिश्तो में सुकून रहेगा। स्वास्थ्य में एलर्जी या नाक से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग– क्रीम
शुभ अंक–6
उपाय– शिव मंदिर में शिवजी पर दूध चढ़ाएं।
कर्क
कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी भी तरह की लापरवाही से परेशानी हो सकती है।अनजान व्यक्ति से लेनदेन ना करें।आर्थिक हानि का कारण बन सकता है। वाणी में संयम रखें ।वाद विवाद से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा
शुभ रंग —हरा
शुभ अंक—5
उपाय — हरा वस्त्र या हरे फल दान करें।
सिंह
परिवार में किसी तरह की खुशखबरी मिल सकती है। यात्रा के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को वाद विवाद से सावधान रहना है।सहकर्मियों से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग –सुनहरा
शुभ अंक–6
उपाय — गायत्री मंत्र का जाप करें।
कन्या
जल्दबाजी में महत्वपूर्ण निर्णय न लें।नई शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है ।थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है । घर परिवार में अशांति का माहौल रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ रंग– –लाल
शुभ अंक—9
उपाय — गरीब को अन्न का दान करें।
तुला
आज के दिन कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं।पुराने किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। गले से संबंधित समस्या हो सकती है ।
शुभ रंग– — आसमानी
शुभअंक –7
उपाय — कुत्ते को रोटी खिलाएं।
वृश्चिक
शांति व धैर्य के साथ दिन निकाल दें ।सोचे हुए कार्य पूरे नहीं होंगे । वाद विवाद से बचें। गलतफहमी या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं।छोटी-मोटी यात्रा की योग है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ रंग –पीला
शुभ अंक -7
उपाय– हनुमान चालीसा का पाठ करें और घर की छत पर लाल रंग का झंडा लगाए।
धनु
धन लाभ के योग हैं। मान सम्मान भरा दिन है ।कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो दिन ठीक है। निवेश के लिए दिन अच्छा है ।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा रुके हुए कार्य में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग –नीला
शुभ अंक -8
उपाय –गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।
मकर
महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए दिन शुभ है ।कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा ।संतान संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय बड़ों की सलाह से करें। स्वास्थ्य में सर दर्द संबंधी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग —हरा
शुभ अंक –8
उपाय– भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना करें।
कुंभ
जल्दबाजी में या बिना तैयारी के काम की शुरुआत ना करें। नौकरी या व्यवसाय में कोई बदलाव की कोशिश कर रहे हैं तो थोड़ा धैर्य व संयम बनाए रखें। महत्वपूर्ण निर्णय में जीवनसाथी की सलाह ले। स्वास्थ्य में चोट लगने की संभावना है।
शुभ रंग –पीला
शुभ अंक –1
उपाय — गायत्री मंत्र 108 बार पढ़ें।
मीन
पुराने रुके हुए कार्य करने के लिए दिन शुभ है। आज शुरू कर सकते हैं सफलता मिलेगी । आत्मविश्वास भरा दिन है । किसी नए कार्य की प्लानिंग कर रहे हैं तो कार्य क्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम के लिए दिन शुभ है स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ रंग– गुलाबी
शुभ अंक –2
उपाय – हनुमान जी को लाल सिंदूर अर्पित करें।