भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं।

khabar pradhan

संवाददाता

1 March 2025

अपडेटेड: 8:34 AM 0stGMT+0530

15 मार्च से पहले भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष तय हो जाएगा।

15 मार्च से पहले भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष तय हो जाएगा।

भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो चली है।जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा हो चुका हैं लेकिन अब पार्टी नया राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द ही घोषित करने वाली है।

खबरों की माने तो इस सवाल का जवाब 15 मार्च तक मिल सकता है। दरअसल, भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने से पहले देश के आधे राज्यों में संगठन चुनाव संपन्न होना आवश्यक है। 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 12 में यह चुनाव पूरे हो चुके हैं। यानी बीजेपी को फिलहाल 6 और राज्यों में चुनाव संपन्न होने का इंतजार है।

इस पद के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर मनोहर लाल खट्टर तक कई नाम सामने आ रहे हैं हालांकि भाजपा के चौंकाने वाले चेहरे देने के रिकॉर्ड को देखते हुए किसी नाम को संभावित बताना सही नहीं है। इतना जरूर है कि दावेदार आरएसएस सहित बीजेपी हाईकमान को स्वीकार्य होना चाहिए। अध्यक्ष चुनने में जातिगत समीकरण, भाषा विवाद और उत्तर-दक्षिण राज्यों के सब फैक्टर्स देखें जाएंगे।

जेपी नड्डा ने साल 2019 में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। जनवरी 2020 में वह सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया था केंद्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद से पार्टी उनके उत्तराधिकारी के लिए संभावित उम्मीदवारों पर विचार कर रही है।

टिप्पणियां (0)