18 घंटे खुला रहने से यात्रियों के लिए नई सुविधाएँ होंगी उपलब्ध

khabar pradhan

संवाददाता

21 March 2025

अपडेटेड: 7:10 PM 0stGMT+0530

18 घंटे खुला रहने से यात्रियों के लिए नई सुविधाएँ होंगी उपलब्ध

2 घंटे में लखनऊ से पहुंचें श्रीनगर,

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर विमान संचालन का वक्त शुक्रवार से दो घंटे बढ़ जाएगा। वही अब यहां शाम पांच से सुबह 11 बजे तक विमानों का संचालन होगा, जबकि रन-वे पर रीकारपेटिंग का काम सिर्फ छह घंटे होगा। इस कारण यह काम पूरा करने की मियाद एक महीने बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी गई है।

एयरपोर्ट पर रनवे की रीकारपेटिंग के लिए एक मार्च से सुबह 10 से शाम 6 बजे तक विमान संचालन पर रोक लगाई गई थी। यह रोक 15 जुलाई तक के लिए थी, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विमान संचालन का समय बढ़ाने का फैसला हुआ है। एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि 21 मार्च से 15 जुलाई तक सुबह 11 से शाम 5 बजे तक ही काम होगा। इस दौरान विमान संचालन नहीं होगा। इसके बाद 16 जुलाई से 15 अगस्त तक सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक ही काम होगा।

श्रीनगर की खूबसूरत वादियां देखने के लिए लोगों को घंटों सफर में बेहाल नहीं होना होगा। इसके साथ ही लोगों की सहूलियत के लिए अमौसी एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस 30 मार्च से श्रीनगर की सीधी विमान सेवा फिर शुरू करेगा। यह विमान मंगलवार के अलावा हफ्ते के सभी छह दिन उड़ान भरेगा और अमौसी से श्रीनगर दो घंटे में पहुंचाएगा।

अमौसी एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट 6E-6945 सुबह 05:20 बजे उड़ान भरेगी और श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुबह 07:15 बजे उतरेगी। इसके साथ ही वहीं, श्रीनगर से लखनऊ की फ्लाइट 6E-6524 शाम 05:50 बजे उड़ान भरकर अमौसी एयरपोर्ट पर शाम 07:40 बजे लैंड करेगी। श्रीनगर का किराया करीब 8500 रुपये होगा। फ्लेक्सीफेयर की वजह से इसमें बढ़ोतरी भी हो सकती थी।

लंबे अरसे से लखनऊ से श्रीनगर के लिए सीधी विमान सेवा नहीं थी। कनेक्टिंग विमानों से यह सफर 20 से 22 घंटे में पूरा हो रहा था। किराया भी लगभग दोगुना लग रहा था। फिलहाल श्रीनगर रूट पर ट्रेन संचालन भी शुरू नहीं हो पाया है। अभी जम्मू और कटरा तक ही ट्रेनें चलती हैं। ऐसे में सीधी विमान सेवा शुरू होने से गर्मी की छुट्टी में कश्मीर घूमने की चाहत रखने वालों को काफी सहूलियत होगी।

टिप्पणियां (0)