1985 बैच के IAS अधिकारी अजय कुमा UPSC के नये चेयरमैन नियुक्त किये गये है।

khabar pradhan

संवाददाता

15 May 2025

अपडेटेड: 11:45 AM 0thGMT+0530

1985 बैच के IAS अधिकारी अजय कुमा UPSC के नये चेयरमैन नियुक्त किये गये है।

1985 बैच के IAS अधिकारी-- अजय कुमार -- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के नये चेयरमैन (UPSC New Chairaman) नियुक्त किये गये है।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी।


अजय कुमार जो पहले रक्षा सचिव थे आत्मनिर्भर भारत और अग्निवीर योजना में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं।
वे पूर्व डिफेंस सेक्रेटरी रह चुके हैं और आईआईटी कानपुर से बीटेक, अमेरिका से मास्टर्स और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है।

IIT से बीटेक और अमेरिका से मास्टर, PhD
UPSC के चेयरमैन बनाए गए डॉ. अजय कुमार ने आईआईटी कानपुर से बीटेक की डिग्री हासिल की हैं। इसके बाद उन्होंने केवल तीन साल में अमेरिका के मिनेसोटा विश्वविद्यालय से एप्लाइड इकोनॉमिक्स में मास्टर्स और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी पूरी की हैं ।वे भारतीय राष्ट्रीय इंजीनियर्स अकादमी के फेलो भी हैं. वे केंद्र और राज्य सरकारों, दोनों स्तरों पर कार्य कर चुके हैं. केरल सरकार में उन्होंने केल्ट्रॉन के एमडी और प्रमुख सचिव के रूप में कंपनी के पुनरुद्धार में अहम योगदान दिया था ।

कैबिनेट सचिव (केंद्रीय) और मुख्य सचिव (राज्य) आईएएस अधिकारियों के लिए सर्वोच्च पद है। इसके अलावा, चयनित उम्मीदवारों को उप-विभागीय अधिकारी, उप-विभागीय मजिस्ट्रेट, कलेक्टर, जिला मजिस्ट्रेट, संभागीय आयुक्त, उपायुक्त आदि के पद पर नियुक्त किया जाता है।

कौन हैं डॉ अजय कुमार— UPSC के नये चेयरमैन–

नई दिल्ली पूर्व रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार को संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) का नया चेयरमैन बनाया गया है। प्रीति सूदन का कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। आइए जानते हैं नए UPSC चेयरमैन के बारे में।

रक्षा सचिव के पद पर किये ये अहम कार्य…


अजय कुमार 2027 तक यूपीएससी चेयरमैन रहेंगे। अजय कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस के 1985 बैच के केरल कॉडर के अधिकारी हैं। वे 23 अगस्त 2019 से 31 अक्टूबर 2023 तक भारत सरकार के सबसे लंबे समय तक रक्षा सचिव रहे। रक्षा सचिव के रूप में उन्होंने कई अहम सुधारों का नेतृत्व किया। इनमें अग्निपथ योजना लाए, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) पद बनाया। आयुध निर्माणियों का निगमीकरण, ‘आत्मनिर्भर भारत’ रक्षा पहल शामिल हैं।

1.करियर की शुरुआत–
प्रशासनिक करियर की शुरुआत केरल की सरकारी कंपनी ‘कैल्ट्रॉन’ से की। पलक्कड़ में कलेक्टर भी रहे। बाद में उन्होंने केरल सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मुख्य सचिव के पद पर भी काम किया।

2.डॉ अजय कुमार के पास है कितनी डिग्रियां?
यूएपीएससी के नए चेयरमैन अजय कुमार के पास कई डिग्रियां हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से बीटेक की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अमेरिका की मिनिसोटा यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में मास्टर्स डिग्री की। साथ ही बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी की है। वे भारतीय राष्ट्रीय इंजीनियर्स अकादमी के फेलो भी हैं।

3..किन-किन प्रोजेक्ट्स में बड़ी भूमिका निभाई ?

नए यूपीएससी चेयरमैन डॉ. अजय कुमार ने केंद्र के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत यूपीआई, आधार, मायगोव जैसी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में बड़ी भूमिका निभाई। वे नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स पॉलिसी 2012 के निर्माण के प्रमुख आर्किटेक्ट रहे हैं।

टिप्पणियां (0)