21 अप्रैल 2025 की रात:ब्रह्मांड की ऊर्जा से होगी आपकी मनोकामना पूरी

khabar pradhan

संवाददाता

21 April 2025

अपडेटेड: 1:21 PM 0stGMT+0530

ब्रह्मांड की ऊर्जा से होगी आपकी मनोकामना पूरी— जानिए कैसे :
21 अप्रैल की रात आसमान में एक ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा ,जो विज्ञान और ज्योतिष दोनों की दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस रात आकाश में उल्का पिंडों की बारिश देखने को मिल सकती है ।जिसमें टूटते तारे जैसी चमकीली लकीरें आसमान में देखने को मिल सकती हैं।यह एक खगोलीय घटना है और इसे देखना महत्वपूर्ण हो सकता हैं। यह खगोलीय घटना कई सालों के बाद देखने को मिल रही है ।
जहां वैज्ञानिक इसे अंतरिक्ष की एक रोमांचक घटना मानते हैं। वहीं कई ज्योतिषाचार्य इसे ब्रह्माण्ड ऊर्जा के जागरण का संकेत भी मानते हैं ।
इस रात को लेकर यह संकेत दिया जा रहा है कि जब आकाश से उनका उल्कायें गिरती है, उस समय मांगी हुई इच्छाएं या हमारी मनोकामनाएं स्वीकार होती है। ऐसे में यह ऊर्जा हमारे लिए सकारात्मक संदेश लेकर आती है। यह एक आध्यात्मिक अनुभव भी होगा ।
ज्योतिष और धर्म शास्त्रों के अनुसार जब ब्रह्मांड में टूटते तारे नजर आते हैं ,उस समय ब्रह्मांड की सभी ऊर्जाएं सक्रिय हो जाती हैं। ऐसे समय में की गई प्रार्थनाएं या मांगी हुई इच्छाएं पूरी होने की संभावनाएं बहुत अधिक होती है। 21 अप्रैल की रात को यह शक्तियां पूरे चरम पर होगी । जिससे 21 अप्रैल रात 9:00 बजे यह एक आध्यात्मिक अवसर हो सकता है।

टिप्पणियां (0)