25 दिसंबर को ग्वालियर में MP  ग्रोथ समिट- 2025 का आयोजन:

khabar pradhan

संवाददाता

24 December 2025

अपडेटेड: 4:30 PM 0thGMT+0530

25 दिसंबर को ग्वालियर में MP  ग्रोथ समिट- 2025 का आयोजन:

अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिति 2025 का शुभारंभ 25 दिसंबर को ग्वालियर में होने जा रहा है। इस समिट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे हैं।

इस आयोजन में 2 लाख करोड रुपए के उद्योगों का भूमि पूजन किया जाएगा । इस दौरान शहर में VVIP  मूवमेंट के कारण यातायात प्रभावित रह सकता है । इसके लिए पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है और सुरक्षा के लिए 4500 पुलिसकर्मी  तैनात किए जाएंगे।

अमित शाह के आगमन से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित कई मंत्री भी ग्वालियर पहुंच रहे हैं।

अमित शाह 24 दिसंबर को ग्वालियर पहुंच रहे हैं । वे करीब रात 9:00 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे होटल ताज ऊषा किरण पैलेस जाएंगे । इसके बाद 25 दिसंबर को सुबह 11:50 पर वे होटल ताज ऊंचा किरण पैलेस से मेला ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

इस कार्यक्रम के संपन्न होने पर दोपहर करीब 2:00 बजे वह एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ,भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई केंद्रीय और राज्य मंत्री भी ग्वालियर पहुंच रहे हैं।  आज बुधवार शाम करीब 7:00 बजे से 25 दिसंबर को कार्यक्रम समाप्त होने तक ग्वालियर शहर में यातायात प्रभावित रहेगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह महाराजपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ,केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कई अन्य भाजपा पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा करणों से यह रास्ता पूरी तरह से ब्लॉक रहेगा । इस बीच कोई भी यात्री वाहन मेला ग्राउंड तक नहीं जा सकेगा ।

इस दौरान ग्वालियर के प्रमुख स्थानों पर पार्किंग की भी पुख्ता इंतजाम किया गया है।  जिसमें भिंड ,मुरैना, दतिया, डबरा ,शिवपुरी और गुना से आने वाली गाड़ियों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

25 दिसंबर को इस अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिति 2025 के आयोजन की तैयारी के लिए पुलिस अधिकारियों के लिए सुरक्षा निर्देश जारी किए गए हैं। और कार्यक्रम स्थल के आसपास दो दिन पहले से ही निगरानी रखने का निर्देश भी दिया गये है।

कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए 4500 से ज्यादा पुलिसकर्मी,अधिकारी तैनात रहेंगे। आईजी अरविंद सक्सेना ने पुलिस अधिकारियों की एक बैठक ली जिसमें सुरक्षा और दिशा निर्देश दिए गए हैं।

टिप्पणियां (0)