25 महिला विभूतियों को  मिला ऊर्जस्विता सम्मान: आज भोपाल में भव्य समारोह:

khabar pradhan

संवाददाता

7 January 2026

अपडेटेड: 1:26 PM 0thGMT+0530

25 महिला विभूतियों को  मिला ऊर्जस्विता सम्मान: आज भोपाल में भव्य समारोह:



जयश्री कियावत को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार :

25 महिला विभूतियों को मिला ऊर्जस्विता सम्मान:
अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में भारतीय होटल प्रबंधन संस्थान(INHM )भोपाल में आज  बुधवार 7 जनवरी को 25 महिला विभूतियों को ऊर्जस्विता सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री निर्मला भूरिया ने की और मुख्य अतिथि की भूमिका पशुपालन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने की।

इस कार्यक्रम में महापौर मालती राय और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रही। इस अवसर पर कई जिलों में कलेक्टर की भूमिका निभाने वाली जयश्री कियावत को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

ऊर्जस्विता सम्मान समारोह:

ऊर्जा सीता सम्मान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को दिया जाने वाला एक बहुत ही प्रतिष्ठित और सम्माननीय सम्मान है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा नशा मुक्ति जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाली महिलाओं को विशेष पहचान देना है इस पुरस्कार के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया जाता है।
यह विशेष सम्मान समारोह आमतौर पर साल के अंत या वर्ष की शुरुआत जनवरी में आयोजित होता है।
यह सम्मान उन महिलाओं के लिए  समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


आज के ऊर्जस्विता सम्मान समारोह में महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने 25 ऊर्जस्विताओं को इस सम्मान से सुशोभित किया।
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि महिलाएं घर का काम तो करती हैं, लेकिन जब बाहर निकलती हैं तो अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा देने का काम करती हैं। आज जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया है, वह अपने-अपने क्षेत्रों में अलग मुकाम बना चुकी है। इससे निश्चित ही बड़ी संख्या में महिलाओं को और भी बेहतर काम करने की प्रेरणा मिल रही है। हमारी सरकार भी महिलाओं के लिए बड़े पैमाने पर योजनाओं को क्रियान्वित कर रही हैं।
  सुशी भूरिया ने कहा की मुख्यमंत्री मोहन यादव के कुशल मार्गदर्शन के द्वारा महिलाओं से जुड़ी कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है और इस दिशा में महिलाओं की भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल भी रहे उपस्थित:
इस सम्मान समारोह में पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल की उपस्थिति भी रही उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सशक्तिकरण हेतु मध्य प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार की बहुत सारी योजनाएं हैं जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और उनके विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा कि भागवत कथा का आयोजन हो या समाज की बेहतरी के लिए या कुछ अन्य आयोजन, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी उसमें होती है। इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए, जिससे महिलाओं को प्रेरणा मिलती है।

अनुनय संस्था की अध्यक्ष माही भजनी ने संस्था के साथ ही पुरस्कारों की जानकारी दी। संस्था के सचिव रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी डॉ. एके भट्टाचार्य ने पुरस्कार के लिए चुनी गई महिलाओं के साथ ही प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर पार्षद अरविंद वर्मा भी मौजूद थे।

25 ऊर्जस्विताएं- जिन्हें किया गया सम्मानित:

इन महिला विभूतियों का किया गया सम्मानः स्विट्जरलैंड से इजाबेल (इकोटूरिज्म), इंदौर से डॉ. सीमा अलावा (प्रशासनिक सेवा), उज्जैन से महामंडलेश्वर देवी माँ शिवांगी नंद गिरी जी (अध्यात्म), उत्तराखंड से अनुपमा जोशी (डिफेंस सर्विसेस), नीतू शर्मा (सामाजिक नेतृत्व), नर्मदापुरम से डॉ. स्मिता रिछारिया (लेखक), यूके से सोफी हार्टमैन (कम्युनिटी डेवलपमेंट), ग्वालियर से डॉ. महिमा तारे (महिला सशक्तिकरण), छत्तीसगढ़ से तान्या मरावी (आदिवासी कला) और दीप्ति ओग्रे (जनजातीय संस्कृति एवं उद्यमिता), शाजापुर से अनुज्ञा शर्मा (स्पोर्ट्स), भोपाल से श्रीमती डॉली शर्मा (समाज सेवा), प्रीति शर्मा जैन (प्रिंट मीडिया), डॉ. प्रिया सिंह कुशवाह (स्वास्थ्य सेवा), सुश्री गुंजन चौकसे (राजनीति), विनीता सिंह तोमर (समाज सेवा), जया शर्मा (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), मुद्रा केसवानी (इन्फ्लुएंसर), तरु सक्सेना (आतिथ्य शिक्षा), अविशी श्रीवास्तव (शिक्षा और प्रशिक्षण), डॉ. मनेन्द्र कटियार (लोक स्वास्थ्य), डॉ. राखी माहेश्वरी (स्वास्थ्य सेवा प्रशासन), दिल्ली से नमिता छेत्री (सामाजिक उद्यमिता), छतरपुर से डॉ. श्वेता गर्ग (सामुदायिक विकास)।

टिप्पणियां (0)