26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी हुई पूरी:

khabar pradhan

संवाददाता

24 January 2026

अपडेटेड: 3:13 PM 0thGMT+0530

26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी हुई पूरी:



मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लाल परेड ग्राउंड पर भव्य समारोह आयोजित किया जायेगा।
जिसे लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल में जवानों ने शानदार कदमताल दिखाते हुए लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगा दिया। 

खास बात ये है कि इस बार की परेड अब तक की सबसे लंबी होगी, जिसमें कुल 23 प्लाटून शामिल हो रही हैं। इनमें लगभग 1300 जवान और डॉग स्क्वॉड की टीम भी भाग लेगी। परेड के दौरान स्कूली बच्चे स्कूली यूनिफॉर्म में शामिल होंगे। और हर बार की तरह लोगों के आकर्णष का केंद्र होगा आदिवासी कलाकारों का मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम। जिसे प्रस्तुत करने के लिए कई दिनों से उनकी तैयारी चल रही थी, जो देशभक्ति की भावना को और मजबूत करेंगे।
समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगुभाई पटेल रहेंगे‌ ।
प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन, डीजीपी कैलाश मकवाणा सहित सभी वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दर्शकों के लिए तिरंगा डोम में बैठने की व्यवस्था की गई है।

यह उत्सव न केवल भोपाल बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में देशभक्ति का संदेश प्रसारित करेगा। राजधानी के हर बड़े चौराहों को तिरंगे से सजाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद है।  रिपब्लिक डे के लिए राजधानी भोपाल में तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।



इधर नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल कर्तव्य पथ पर संपन्न हुआ।

गणतंत्र दिवस समारोह से पहले कर्तव्य पथ पर फुल ड्रेस रिहर्सल सफलतापूर्वक आयोजित की गई। हल्की बारिश होने के बावजूद तीनों सेनाओं—थल सेना, नौसेना और वायु सेना—के जवानों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जवानों ने बारिश की परवाह किए बिना कदम से कदम मिलाकर अनुशासित परेड की।

इस रिहर्सल में इस वर्ष कई नई और आधुनिक सैन्य झलकियां भी शामिल की गईं। पहली बार भारतीय सेना की भैरव बटालियन ड्रेस रिहर्सल का हिस्सा बनी, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

इस साल  गणतंत्र दिवस समारोह में आधुनिक रक्षा तकनीक और स्वदेशी सैन्य शक्ति की विशेष झलक देखने को मिलेगी।

परेड के दौरान शक्ति बाण, दिव्यास्त्र बैटरी, भैरव बटालियन, यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चिंग सिस्टम, रोबोटिक डॉग, ईगल,  बैक्ट्रियन कैमल
जैसी अत्याधुनिक सैन्य क्षमताएं प्रदर्शित की जाएंगी।

गौरतलब है कि 26 जनवरी को होने वाली परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फुल ड्रेस रिहर्सल हर वर्ष 23 जनवरी को आयोजित की जाती है। इस वर्ष भी कलाकारों और सैन्य कर्मियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ रिहर्सल में भाग लिया।

टिप्पणियां (0)