3 मार्च को चंद्र ग्रहण: भारत में भी दिखेगा ; जानिए विभिन्न राशियों पर प्रभाव

khabar pradhan

संवाददाता

26 February 2026

अपडेटेड: 4:50 PM 0thGMT+0530

3 मार्च को चंद्र ग्रहण: भारत में भी दिखेगा ; जानिए विभिन्न राशियों पर प्रभाव

साल के चार ग्रहणों में भारत में दिखने वाला एकमात्र चंद्र ग्रहण
साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है, जो इस वर्ष होने वाले चार ग्रहणों में भारत में दिखाई देने वाला एकमात्र चंद्र ग्रहण होगा। खगोलविदों के अनुसार यह ग्रहण दोपहर 3.20 बजे शुरू होगा। हालांकि भारत में यह पूर्ण रूप नहीं दिखाई  देगा l पूरे भारत में ग्रस्तोदित अवस्था में दिखेगा लेकिन कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से इसका दर्शन हो सकेगा।

भोपाल में सीमित समय के लिए दिखेगा ग्रहण
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यह चंद्र ग्रहण ग्रस्तोदित  अवस्था में केवल लगभग 20 से 25 मिनट तक ही दिखाई देगा। ग्रहण का आरंभ होने के बाद चंद्रमा क्षितिज के पास रहेगा, जिसके कारण दृश्य अवधि कम होगी। खगोलीय जानकारों का कहना है कि स्थानीय मौसम और आकाश की स्थिति के आधार पर दृश्यता में बदलाव संभव है।

सूतक काल सुबह से ही शुरू हो जाएगा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल लागू हो जाता है। इस ग्रहण का सूतक काल लगभग 9 घंटे पहले यानी सुबह 6.20 बजे से शुरू माना जाएगा। इस अवधि में पूजा-पाठ, मंदिर प्रवेश और शुभ कार्यों से परहेज करने की परंपरा है।

वर्ष 2026 में कुल चार ग्रहण होंगे
विशेषज्ञों के  वर्ष 2026 में दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे, लेकिन भारत में केवल 3 मार्च का चंद्र ग्रहण ही दिखाई देगा। अन्य ग्रहणों का प्रभाव भारत में नहीं रहेगा। इसलिए खगोल विज्ञान और धार्मिक दृष्टि से यह ग्रहण खास माना जा रहा है।

ग्रहण को लेकर लोगों में धार्मिक और ज्योतिषीय जिज्ञासा भी बढ़ रही है। कई लोग ग्रहण के दौरान मंत्र जाप, दान और ध्यान जैसे उपाय करते हैं। वहीं वैज्ञानिक इसे एक प्राकृतिक खगोलीय घटना मानते हुए सुरक्षित तरीके से देखने की सलाह दे रहे हैं।

जानें आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव
कुछ राशियों के लिए उन्नति तो कुछ के लिए सतर्कता का संकेत
3 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण ज्योतिष के अनुसार सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। यह ग्रहण लोगों के मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में बदलाव ला सकता है। ऐसे में कई राशियों के लिए यह समय अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

मेष राशि: तनाव और धन हानि की आशंका
मेष राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण मानसिक तनाव और अनावश्यक खर्च बढ़ाने वाला हो सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। निवेश या बड़े निर्णय सोच-समझकर लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशि: शारीरिक कष्ट से रहें सावधान
वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। थकान, कमजोरी या पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। खान-पान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि: आर्थिक लाभ और अवसर
मिथुन राशि के लिए यह ग्रहण शुभ संकेत दे रहा है। धन लाभ के योग बन रहे हैं और नए अवसर मिल सकते हैं। करियर और व्यवसाय में प्रगति होने की संभावना है।

कर्क राशि: धन हानि से बचाव जरूरी
कर्क राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी चाहिए। अचानक खर्च या गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है। बजट और योजना के साथ आगे बढ़ें।

सिंह राशि: बनते काम और सफलता
सिंह राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण सकारात्मक रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिलने के संकेत हैं।

कन्या राशि: विवाद और मतभेद की स्थिति
कन्या राशि वालों को इस समय विवादों से दूर रहना चाहिए। परिवार या कार्यस्थल पर मतभेद बढ़ सकते हैं। धैर्य और संयम से काम लें।

तुला राशि: आय में वृद्धि के योग
तुला राशि के लिए यह ग्रहण आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। आय में वृद्धि और नए स्रोत बनने की संभावना है। भविष्य की योजनाएं सफल हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि: खुशखबरी मिलने के संकेत
वृश्चिक राशि वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। करियर, परिवार या निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

धनु राशि: विवाद और झगड़ों से बचें
धनु राशि के जातकों को इस ग्रहण के दौरान विशेष रूप से सावधानी रखने की जरूरत है। अनावश्यक बहस, तनाव और रिश्तों में टकराव से दूर रहें। संयम और धैर्य अपनाने से समस्याएं टल सकती हैं l

मकर राशि: अज्ञात भय और मानसिक चिंता
मकर राशि वालों को मानसिक चिंता या डर महसूस हो सकता है। ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियां अपनाने से राहत मिलेगी।

कुंभ राशि: सेहत का ध्यान रखें
कुंभ राशि के लिए इस समय सेहत का ध्यान रखना उचित होगा l खानपान में विशेष परहेज बरतें l

मीन राशि: कार्यों में सफलता और प्रगति
मीन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण बेहद शुभ माना जा रहा है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और करियर में सफलता के योग बनेंगे।

टिप्पणियां (0)