30 मार्च को महावीर जयंती मनाएगा जैन समाज:

khabar pradhan

संवाददाता

26 March 2026

अपडेटेड: 4:09 PM 0thGMT+0530

मध्य प्रदेश | भोपाल

26 मार्च 2026

‘जियो और जीने दो’ का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव इस वर्ष 30 मार्च को मनाया जाएगा। सरकारी और अन्य कैलेंडरों में 31 मार्च का उल्लेख होने से उत्पन्न हुए भ्रम को जैन समाज ने स्पष्ट कर दिया है।

दिगंबर जैन पंचायत कमेटी के अध्यक्ष पंकज जैन ‘सुपारी’ के अनुसार, महावीर स्वामी का जन्मोत्सव चैत्र शुक्ल तेरस को मनाया जाता है, जो जैन पंचांग के अनुसार 30 मार्च को है। हालांकि कुछ पंचांगों में 31 मार्च का भी जिक्र है, लेकिन जैन संतों और मुनियों के निर्णयानुसार समाज 30 मार्च को ही जयंती मनाएगा। शहर के सभी मंदिरों को इसी दिन उत्सव मनाने की सूचना दे दी गई।

मुख्यमंत्री को को ज्ञापन सौंपा:

शोभायात्राः 30 मार्च को ही पंचायत कमेटी द्वारा चौक दिगंबर जैन मंदिर से भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंगलवारा जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष आदित्य मनया ने बताया कि समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर ज्ञापन सौंपा है। इसमें 31 के बजाय 30 मार्च को शासकीय अवकाश घोषित करने और मांस की दुकानें बंद रखने की मांग की गई है।

टिप्पणियां (0)