35 मिस वर्ल्ड प्रतिभागी भारतीय वेशभूषा में रामप्पा मंदिर पहुंची
संवाददाता
15 May 2025
अपडेटेड: 11:46 AM 0thGMT+0530
35 मिस वर्ल्ड प्रतिभागी भारतीय वेशभूषा में रामप्पा मंदिर पहुंची
2024 के बाद भारत को लगातार दूसरी बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी करने का मौका मिला है । मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 72वां एडिशन तेलंगाना के हैदराबाद शहर में हो रहा है ,और 31 मई को समाप्त होगा । इसमें ग्रैंड फिनाले भी शामिल है ।इस प्रतियोगिता में 120 देशों की प्रतियोगी शामिल हो रही हैं।
मिस वर्ल्ड 2025 का थीम ‘द वर्ल्ड लुक्स एट तेलंगाना’है ।इस थीम के साथ राज्य इस वैश्विक मंच का उपयोग अपने समृद्ध इतिहास, आध्यात्मिक स्थलों, चिकित्सा उपचारों और सुरक्षित यात्रा के प्रति समर्पण को उजागर करने के लिए करने की योजना बना रहा है ।
यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका की 35 मिस वर्ल्ड प्रतिभागी बुधवार को भारतीय साड़ियों और चूड़ियों को पहनकर तेलंगाना की राजधानी से 212 किमी दूर वारंगल और मुलुगु जिलों में स्थित ऐतिहासिक रामप्पा मंदिर और हजार स्तंभों वाले मंदिरों के दर्शन के लिए निकलीं। ये चूड़ियां और साड़ियां मिस वर्ल्ड ने मंगलवार को चारमीनार स्थित लाड बाजार से खरीदी थीं। रामप्पा मंदिर परिसर मंदिर परिसर में दाखिल होने से पहले सभी मिस वर्ल्ड का पारंपरिक पितल की थाली और लोटे से पैर धुलवाए गए। इसके बाद अंदर पहुंचने पर सभी मिस वर्ल्ड का स्वागत तेलंगाना के हजार साल पुराने सांस्कृतिक नृत्य डम्पू से किया गया। इसके बाद मिस वर्ल्ड ने रामप्पा मंदिर में आरती में हिस्सा लिया और मंदिर के प्राचीन इतिहास को जाना। स्थानीय गाइडों के साथ मिस वर्ल्ड प्रतियोगियों ने मंदिर की छत की इंजीनियरिंग की बारीकी के बारे में जाना।
मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट्स ने हनुमानकोंडा के हजार स्तंभ मंदिर का दौरा किया । मंदिर के सामने नंदी प्रतिमा पर सभी ने एक साथ फोटोशूट का किया । नंदी के कान में अपनी इच्छाएं व्यक्त करने वाली मॉडलों ने हजार स्तंभों वाले मंदिर में विशेष पूजा की ।काकतीय कलाओं के साथ-साथ मिस वर्ल्ड की प्रतियोगियों ने पेरीनी, गुसाडी और कुचिपुड़ी डांस का लुत्फ उठाया । जिसके बाद उन्होंने लेजर शो और लाइटिंग शो भी देखा । इसके बाद वे हरिता होटल में शानदार शेफ द्वारा तैयार तेलंगाना के स्पेशल व्यंजनों का आनंद लेंगे ।मिस वर्ल्ड प्रतियोगियों के दौरे के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है ।
इससे पहले मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट्स ने चारमीनार में स्पेशल फोटोशूट का करवाया था ।इसके साथ ही उन्होंने चारमीनार के पास चूड़ी बाजार में चूड़ियां, मोतियों का हार और अन्य सजावटी सामान, हैदराबाद बैंगल्स, मुजीब बैंगल्स, सामान खरीदा । इस मौके पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और करीब 3,000 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में लगाया गया ।